फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prisoners will get bread pakora and tea for breakfast in Haryana jails

कैदियों की बल्ले-बल्ले: नाश्ते में ब्रेड पकौड़ा व चाय मिलेगी, खीर, पिन्नी, चूरमा व हलवे की भी व्यवस्था

Fri, 13 Jan 2023 10:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Jan 2023 10:57 PM IST
सार

वर्तमान में कुरुक्षेत्र जेल के बाहर पेट्रोल पंप है। यहां पर अच्छे आचरण वाले कैदी पंप चलाते हैं। अब विभाग ऐसी 10 जेल चिह्नित कर रहा है, जहां पेट्रोल पंप खोले जाएंगे। इन पंपों से करीब 15 लाख रुपये महीने की आमदनी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Prisoners will get bread pakora and tea for breakfast in Haryana jails
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अंग्रेज चले गए लेकिन जेल मैनुअल अब भी वही चल रहा है। एक कैदी के लिए सात रोटियां तय की गई थीं तो वह आज तक अमल में है। अब हरियाणा के कारागार मंत्री रणजीत सिंह ने इस सिस्टम को बदलने की कसरत शुरू कर दी है। अब हरियाणा की जेल में कैदियों को सुबह नाश्ते के साथ चाय और ब्रेड पकौड़ा दिया जाएगा। सप्ताह में दो बार स्वादिष्ट मिठाई मिलेगी। इसमें पिन्नी, चूरमा, खीर और हलवे का विकल्प मिलेगा। 

विज्ञापन


कैदियों की मांग के हिसाब से यह उन्हें 150 ग्राम तक उपलब्ध कराया जाएगा। जेल मंत्री ने फाइल पर मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही इसे अमल में लाया जाएगा। मंत्री ने जांच की तो पाया कि अब कैदियों की सात रोटियों की खुराक नहीं रही। एक कैदी तीन या चार रोटियां खाता है। लिहाजा रोटियों की संख्या पांच कर दी गई है। हालांकि अगर कोई अतिरिक्त रोटी मांगेगा तो उसे दी जाएगी।
विज्ञापन


10 जेलों के बाहर खुलेंगे पेट्रोल पंप
वर्तमान में कुरुक्षेत्र जेल के बाहर पेट्रोल पंप है। यहां पर अच्छे आचरण वाले कैदी पंप चलाते हैं। अब विभाग ऐसी 10 जेल चिह्नित कर रहा है, जहां पेट्रोल पंप खोले जाएंगे। इन पंपों से करीब 15 लाख रुपये महीने की आमदनी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैदियों का आचरण बदलता है
जो कैदी पेट्रोल पंप पर काम करते हैं, उनसे मिलने के लिए कभी कभार उनके परिवार के लोग भी आ जाते हैं। कभी उनके लिए खाना भी ले आते हैं। यह सिलसिला चलता रहता है। यह देखकर जेल के अंदर रहने वाले अन्य कैदियों के मन में अच्छे आचरण की इच्छा पैदा होती है। वह भी सुधार की ओर अग्रसर होते हैं।

 

जेल में कैदी कड़कड़ाती ठंड में ताजे पानी से नहा रहे हैं और दिन ढलने से पहले शाम चार बजे रात का खाना दे दिया जाता है। हम बुजुर्ग कैदियों को गर्म पानी देंगे। खाने का समय बदल कर शाम 6 से 7 कर दिया गया है। रणजीत सिंह, कारागार मंत्री, हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed