फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Prisoners clashed at Modern Jail in Kapurthala of Punjab

कपूरथला जेल में गैंगवार: रंजिश में 40-50 कैदी भिड़े, एक हवालाती की मौत, तीन घायल

Thu, 13 Jul 2023 03:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 Jul 2023 03:11 PM IST
सार

मारपीट में घायल सभी कैदियों को कपूरथला सिविल अस्पताल लाया गया जहां से सिमरनजीत को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार वहां सिमरनजीत की मौत हो गई।  वहीं बाकी तीनों कैदी सिविल अस्पताल में ही भर्ती हैं।

विज्ञापन
Prisoners clashed at Modern Jail in Kapurthala of Punjab
अस्पताल में भर्ती कैदी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कपूरथला मॉडर्न जेल में गुरुवार सुबह अचानक चीख पुकार की आवाज सुनाई पड़ने लगी। हुआ यूं कि जब कैदी और हवालाती अपनी बैरक में सोये हुए थे तभी अचानक लोहे की रॉड और अन्य नुकीली वस्तुएं से लैस दूसरी बैरक के कैदी और हवालाती उन पर टूट पड़े। दोनों तरफ से 40 से 50 कैदियों हवालातियों के बीच देर तक झड़प हुई। 

विज्ञापन


गैंगवार में एक कैदी की मौत हो गई जबकि तीन अन्य जख्मी हैं जिनका सिविल अस्पताल कपूरथला में इलाज चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर शाम एडीजीपी जेल भी कपूरथला पहुंच चुके थे। सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉ. नवदीप कौर व डॉ विवेक ने बताया कि मॉडर्न जेल कपूरथला से सुबह के वक्त जेल स्टाफ चार हवालातियों सिमरनजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अमनप्रीत सिंह और वरिंदर सिंह को जख्मी हालत में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। इनमें से सिमरनजीत सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत अमृतसर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


बाकी तीनों जख्मियों का सर्जिकल वार्ड में उपचार चल रहा है। सिविल अस्पताल में भर्ती जख्मी हवालातियों ने बताया कि सुबह जब वे अपनी बैरकों में सो रहे थे कि अचानक कुछ कैदियों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जेल सूत्रों का कहना है कि एक दो दिन पहले दोनों गुटों के कैदियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते सुबह-सुबह जेल की बैरकों में सो रहे उक्त कैदियों पर 40-50 कैदी-हवालातियों ने हमला कर दिया लेकिन पुलिस प्रशासन इसे मामूली कहासुनी बता रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गैंगवार नहीं है। जेल में दो ग्रुप आपस में भिड़े थे। पहले भी लड़ते-झगड़ते रहे हैं। इस बार की लड़ाई में जख्मी कैदी की अमृतसर में मौत हुई है। फिलहाल जेल में हालात नियंत्रण में है, वह खुद जेल का मुआयना करके आए हैं। राजपाल सिंह संधू, एसएसपी कपूरथला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed