फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prisoner escapes from PGI; breaks through security cordon while undergoing treatment.

Chandigarh News: पीजीआई से कैदी फरार, इलाज के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर भागा

Sat, 08 Aug 2026 02:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Prisoner escapes from PGI; breaks through security cordon while undergoing treatment.
चंडीगढ़। पीजीआई में इलाज के दौरान केंद्रीय जेल का एक कैदी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर फरार हो गया। घटना छह अगस्त की है। होशियारपुर केंद्रीय जेल से उपचार के लिए लाए गए कैदी के अस्पताल से भागने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने जेल वार्डन की शिकायत पर मामला दर्ज कर फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि पुलिस और जेल कर्मियों की निगरानी के बावजूद कैदी सुरक्षा घेरा तोड़कर कैसे भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार केंद्रीय जेल होशियारपुर के जेल वार्डन प्रदीप सिंह (5084) ने शिकायत दर्ज कराई कि अनिल कुमार उर्फ गोपी, निवासी रविदास नगर, गली नंबर-3, होशियारपुर को इलाज के लिए पीजीआई सेक्टर-12 लाया गया था। उपचार के दौरान वह पुलिस और जेल स्टाफ को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना का पता चलते ही अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सेक्टर-11 थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-262 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस फरार कैदी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। वहीं जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि पीजीआई जैसे संवेदनशील संस्थान में मौजूद सुरक्षा व्यवस्था के बीच कैदी किस तरह निगरानी से निकल भागा। पुलिस अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों, जेल स्टाफ और घटनास्थल की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार कैदी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न टीमों को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed