{"_id":"640035bd1c8a0b229b046174","slug":"principals-of-30-schools-of-punjab-will-go-to-singapore-for-training-on-march-4-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चार मार्च को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर जाएगा प्रिंसिपलों का दूसरा बैच, पहले हो चुका है विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: चार मार्च को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर जाएगा प्रिंसिपलों का दूसरा बैच, पहले हो चुका है विवाद
Thu, 02 Mar 2023 02:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 02 Mar 2023 02:17 PM IST
सार
इससे पहले फरवरी माह के शुरू में प्रिंसिपलों का एक दल सिंगापुर ट्रेनिंग करके आया था, लेकिन इसको लेकर विवाद शुरू हो गया था। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने ही इस ट्रेनिंग पर सवाल उठा दिए थे।
विज्ञापन
हरजोत सिंह बैंस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के 30 स्कूलों के प्रिंसिपल चार मार्च को सिंगापुर में ट्रेनिंग के लिए जाएंगे। यह ट्रेनिंग 11 मार्च तक चलेगी। यह जानकारी गुरुवार को शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य स्कूलों में शिक्षा के स्तर को उठाना है जिसके लिए ही सारे प्रयास किए जा रहे हैं।
इससे पहले फरवरी माह के शुरू में प्रिंसिपलों का एक दल सिंगापुर ट्रेनिंग करके आया था, लेकिन इसको लेकर विवाद शुरू हो गया था। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने ही इस ट्रेनिंग पर सवाल उठा दिए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूछा था कि वहां पर भेजे गए प्रिंसिपलों का सिलेक्शन किस आधार पर किया गया था। क्या इसके लिए कोई प्रतियोगिता आयोजित की गई थी हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। इसी बीच दूसरा बैच भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में सत्ता संभालने से पहले ही आप ने ऐलान किया था कि अगर आपकी सरकार पंजाब में बनती है तो शिक्षक पानी की टंकी पर नहीं बल्कि ट्रेनिंग के लिए विदेशों में जाएंगे।