{"_id":"f649607c0a894da9bf50f964cf71bafc","slug":"principal-beaten-child-see-viral-video-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को मुर्गा बना पीटा, देखिए, वायरल वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को मुर्गा बना पीटा, देखिए, वायरल वीडियो
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में बच्चों को दंडित न करने से संबंध में कई बार आदेश जारी हो चुके हैं। इसके बाद भी हर दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। एक ऐसे ही मामले का वीडियो हरियाणा के नारनौल जिले में व्हाट्सअप पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
वीडियो में शहर के मुख्य बाजार स्थित एक अर्द्ध सरकारी (सरकारी सहायता प्राप्त) स्कूल के प्रिंसिपल को बच्चों की पिटाई करते हुए दिखाया है।
इस वीडियो में स्कूल परिसर का ग्राउंड दिखाया गया है। इसमें कई बच्चों को मुर्गा बनाया गया है। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल एक-एक करके मुर्गा बने बच्चों को डंडे से पीटता दिख रहा है। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने बच्चों को नहीं पिटने की स्पष्ट शब्दों में हिदायतें दी हुई है।
विज्ञापन
इसके बावजूद बच्चों को इस बेरहमी से पिटना शिक्षा विभाग के नियमों का उल्लंघन करना है। किसी व्यक्ति ने कमरे की खिड़की से यह वीडियो बनाई है जो अब व्हाट्सअप पर वायरल हो गई है।
विज्ञापन
कोट्स
मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो गलत हुआ है। फिलहाल जिले से बाहर हूं, वापस आकर इस बारे में जानकारी एकत्रित की जाएगी। दोषी पाए जाने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
- संतोष तंवर, डीईओ, नारनौल
देखिए वीडियो: