{"_id":"5123a010ac63c154c416ebfc5ec145e4","slug":"prime-minister-narendra-modi-will-visit-chandigarh-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर में फिर से चंडीगढ़ आएंगे नरेंद्र मोदी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर में फिर से चंडीगढ़ आएंगे नरेंद्र मोदी!
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 25 Jan 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब सितंबर माह में एक बार फिर से चंडीगढ़ आ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो ये उनका तीसरा चंडीगढ़ दौरा होगा।
विज्ञापन
दरअसल, 28 सितंबर से लेकर 2 अक्तूबर तक शहर में 11 वां ग्लोबल यूथ पीस फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है जिसमे 50 देशों से ज्यादा युवा प्रतिनिधि भाग लेने के लिए आ रहे हैं।
इसका आयोजन युवासता की ओर से किया जा रहा है। युवा सता की ओर से मेयर अरुण सूद को आयोजन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। ऐसे में अरुण सूद ने एयरपोर्ट में दिल्ली जाते समय पीएम नरेंद्र मोदी को इस आयोजन के लिए निमंत्रण दिया।
विज्ञापन
मेयर की ओर से बताया गया कि युवासता ने पिछले साल आयोजित पीस में भी उन्हें बुलाया था लेकिन एनमौके पर वह नहीं आ पाए थे इसलिए अभी 8 माह पहले निमंत्रण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मेयर अरुण सूद का कहना है कि पीएम ने इस फेस्ट में आने का निमंत्रण मंजूर कर लिया है। पिछले साल आयोजित इस फेस्ट में 29 देशों के युवाओं ने भाग लिया था।