फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prime minister narendra modi will come to kurukshetra on february

12 फरवरी को कुरुक्षेत्र आएंगे पीएम मोदी, 15 हजार स्वच्छता सिपाहियों को करेंगे सम्मानित

Wed, 30 Jan 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 30 Jan 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
Prime minister narendra modi will come to kurukshetra on february
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम-2019 के लिए इस बार हरियाणा के कुरुक्षेत्र को चुना गया है। स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र में राज्य व केंद्र सरकार मिलकर आयोजित करने जा रही हैं। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह हरियाणा के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम गुजरात और चंपारण में हो चुके हैं। केंद्र सरकार ने 2019 में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र को चुना है। ग्रामीण महिलाओं के लिए यह कार्यक्रम होगा। 5 हजार से अधिक महिलाएं इसमें विभिन्न राज्यों से आएंगी, जबकि 10 हजार महिलाएं हरियाणा की भाग लेंगी। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं का सशक्तीकरण करना, उन्हें स्वाभिमानी बनाना व स्वच्छता के लिए जागरूक करना है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला पंच और सरपंच भी शामिल होंगी। हरियाणा स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर-1 रहा है, इसलिए हरियाणा को कार्यक्रम के लिए चुना गया। अन्य राज्यों से आने वाली महिलाओं को हरियाणा में सरल केंद्रों, महिला थानों, धर्म नगरी कुरुक्षेत्र का भ्रमण भी करवाया जाएगा। हरियाणा में महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए 20 हजार से ज्यादा ग्रुप सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed