नौनिहालों को ऐसी लगी 'मोदी सर' की क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के करीब-करीब सभी स्कूलों के बच्चों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाइव क्लास अटैंड की और बाद में भोले अंदाज में इस पर प्रतिक्रिया भी दी। मोदी सर को उन्होंने बाद में कितने नंबर दिए, इसका अंदाजा आप उनकी बातों से लगा सकते हैं।
पीएम के संदेश का काफी हिस्सा मुझे समझ नहीं आया। उनकी हिंदी काफी मुश्किल थी। लेकिन, स्मृति मैडम की बातें अच्छी लगीं।
-अंकित, कक्षा सात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश के दौरान सबसे ज्यादा मजा सवाल जवाब राउंड में आया। यह काफी प्रेरणादायक था।
-शिवम, कक्षा नौ
कुछ समझ आया, कुछ नहीं समझ आया
मुझे पीएम का संदेश इतना पसंद नहीं आया। शुरू में उनकी बातें अच्छी लगीं, लेकिन बाद में कुछ समझ नहीं आया।
-सोनू, कक्षा सात
प्रधानमंत्री के सीधे सवाल जवाब सुनकर अच्छा लगा। ऐसे में बच्चों का भी उत्साह बढ़ता है। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
-चाहत, कक्षा आठ
प्रधानमंत्री जी का बच्चों को दिया गया संदेश अच्छा लगा। उनके बचपन से जुड़ी बातें उनके ही मुंह से सुनकर आनंद आया।
-इशिता, कक्षा आठ
नोट: सभी गर्वनमेंट मॉडल हाईस्कूल, सेक्टर-26 के स्टूडेंट्स हैं।
कुछ ऐसी भी रही पीएम मोदी की क्लास
शिक्षक दिवस पर स्कूली बच्चों के लिए प्रधानमंत्री के संदेश का लाइव टेलीकास्ट। एक ओर जहां शहर के प्राइवेट स्कूलों के छात्रों ने तो इसे बेहद आराम से और एलसीडी स्क्रीन या प्रोजेक्टर पर देखा, वहीं शहर के कई सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बारिश के पानी और फटी हुई दरी पर बैठकर पीएम का संदेश सुनना पड़ा।
बहुत से सरकारी स्कूलों जैसे जीएमएसएसएस-16, 19, 37 डी, 37बी, 35, 8, 7, 18, 10 आदि में बड़ी स्क्रीन और टीवी की बेहतरीन व्यवस्था भी देखने को मिली।
शाम ठीक 4:45 बजे पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश खत्म होते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का एक विज्ञापन आया। इसमें करीना का डांस देखते ही काफी देर से शांत बैठे बच्चे एकदम से थिरकने लगे। यह रोचक नजारा सरकारी मॉडल हाईस्कूल सेक्टर-26 में देखने को मिला। विद्यार्थियों को डांस करने पर शिक्षकों ने भी नहीं रोका।