फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prime Minister Narendra Modi Kisan Kalyan Rally in Malout of Muktsar, Punjab

पंजाबः मलोट में आज पीएम नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण रैली, दो मुद्दों पर रहेगा खास फोकस

Wed, 11 Jul 2018 09:55 AM IST
जगदीश जोशी, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
जगदीश जोशी, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब) Updated Wed, 11 Jul 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi Kisan Kalyan Rally in Malout of Muktsar, Punjab
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के मलोट में किसान कल्याण रैली को संबोधित करेंगे। मोदी दोपहर बारह बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे और करीब सवा घंटे तक रुकेंगे।  वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत नहीं करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेसी सूत्रों के अनुसार मोदी की यह रैली गैर सरकारी है, इसलिए प्रोटोकोल के अनुसार मुख्यमंत्री का जाना जरूरी नहीं है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा, बिजली मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी की ड्यूटी लगाई है। ये एयरफोर्स में जाकर मोदी की अगवानी करेंगे। हालांकि यह नेता रैली में नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


मिशन 2019 के लिए जमीन तैयार करना और एमएसपी इस रैली का खास मकसद है। पीएम मोदी ने पिछले सप्ताह फसलों के एमएसपी में एतिहासिक बढ़ोतरी का बड़ा चुनावी एलान किया था। उसके बाद यह पहली रैली होगी, जिसमें मोदी सीधे किसानों से रूबरू होंगे। रैली का प्रभाव ज्यादा से ज्यादा इलाकों तक पहुंचे, इसी को देखते हुए मलोट को चुना गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी इस किसान कल्याण रैली के नाम पर धान की एमएसपी में दो सौ रुपय वृद्धि का मुद्दा भुनाएंगे, ताकि आगामी लोक सभा चुनाव के लिए अभी से जमीन तैयार की जा सके। रैली में बादल परिवार समेत केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक मौजूद रहेंगे। रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे भी आ सकती हैं। हरियाणा सीमा पास होने के कारण वहां के किसान भी इसमें आएंगे। 

रैली किसानों के मुद्दे पर है, जो भाजपा नहीं, बल्कि अकाली दल का परंपरागत वोट बैंक है। रैली स्थल मलोट को बादल परिवार और अकाली दल का गढ़ माना जाता है। इसके अलावा केंद्र में बेशक भाजपा काबिज हो, लेकिन पंजाब में सीनियर पार्टनर शिअद ही है। इसलिए रैली के आयोजन की कमान अकाली दल के हाथ में है, भाजपा सहयोगी भूमिका में रहेगी। शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल ने खुद इसकी कमान संभाल रखी है। 

बारिश डाल सकती है रंग में भंग 

Prime Minister Narendra Modi Kisan Kalyan Rally in Malout of Muktsar, Punjab
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पिछले दो दिनों से प्रदेश में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। इसके चलते मौसम विभाग के अनुसार, 11 जुलाई को बारिश आने की संभावना बनी हुई है। कहीं ऐसा न हो कि रैली के दौरान बारिश आ जाए। ऐसा होता है तो प्रधानमंत्री की रैली में खलल पड़ सकता है। लेकिन रैली को लेकर पिछले तीन-चार दिनों से शिअद-भाजपा के आला नेताओं ने पूरी कमर कस रखी है।

सुरक्षा की कमांड एडीजीपी हरदीप ढिल्लों के हाथ  
पीएम मोदी की रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की सारी कमांड एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर हरदीप सिंह ढिल्लों के हाथों में है। चार आईजी, सात एसएसपी समेत पांच हजार पुलिस जवानों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। मलोट शहर में मंगलवार को भी बीसीएफ की टुकड़ियां जगह-जगह चैकिंग करते नजर आईं। पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। चर्चा है कि रैली के चलते जिस रोड से प्रधानमंत्री मोदी व अन्य दिग्गजों का रैली स्थल तक आगमन होगा, उस रोड पर सभी दुकानें बंद रहेंगी।

यहां तक कि किसी को रेहड़ी तक नहीं लगाने दी जाएगी। स्कूल, कॉलेज भी बंद करने के आदेशों की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी पुष्टी नहीं कर रहे। दबी जुबां में दुकानदार कारोबार ठप्प रहने की बातें कर रहे हैं।  

पीएम मोदी 45 मिनट तक देंगे भाषण

Prime Minister Narendra Modi Kisan Kalyan Rally in Malout of Muktsar, Punjab
pm modi rally in mirzapur - फोटो : अमर उजाला
 मलोट की अनाज मंडी में बुधवार को आयोजित रैली में प्रधानमंत्री मोदी 45 मिनट तक किसानों को संबोधित करेंगे। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 11 जुलाई को जयपुर में भी एक रैली को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वह पंजाब पहुंचेंगे। 

सूत्रों के अनुसार, मोदी जयपुर की रैली के बाद सीधे बठिंडा के भिसीआना एयरफोर्स उतरेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए रैली स्थल पर पहुंचेंगे। मोदी 1:30 बजे वहां से रवाना हो जाएंगे। रैली स्थल पर 30 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं, जबकि एक लाख लोगों के आने की संभावना है। 

मोदी के साथ स्टेज पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, केंद्रीय मंत्री विजय सांपला और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक बैठेंगे। इसके अलावा हरियाणा और राजस्थान से आने वाले मुख्यमंत्रियों को भी मंच पर स्थान मिलेगा।

वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत नहीं करेंगे। कांग्रेसी सूत्रों के अनुसार मोदी की यह रैली गैर सरकारी है, इसलिए प्रोटोकोल के अनुसार मुख्यमंत्री का जाना जरूरी नहीं है। कांग्रेस ने मोदी के स्वागत के लिए कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, बिजली मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी की ड्यूटी लगाई है जो एयरफोर्स में जाकर मोदी की अगवानी करेंगे। हालांकि यह नेता रैली में नहीं जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed