चंडीगढ़ दौरे के दौरान एक बेहद निजी काम भी करेंगे मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 सितंबर को चंडीगढ़ दौरे के दौरान वक्त निकालकर प्रधानमंत्री मोदी एक बेहद निजी काम भी निपटाएंगे। जिसके चलते उनके शेड्यूल में कुछ बदलाव हो सकता है।
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री शुक्रवार को ही चंडीगढ़ आने से पहले या दौरा जल्द खत्म कर निजी दौरे पर ऋषिकेश जाएंगे। मोदी वहां दयानंद सरस्वती आश्रम में धर्मगुरु दयानंद सरस्वती का हालचाल जानने जाएंगे।
चंडीगढ़ में प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी को सुबह सवा नौ बजे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करना है। इसके बाद उन्हें 10 बजे पीजीआई में आयोजित दीक्षांत समारोह में शिरकत करनी है।
यहां स्टूडेंट्स को डिग्रियां बांटने के बाद मोदी को सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड में सेक्टर-63 में बने ईडब्ल्यूएस मकानों के अलॉटियों को चाबी सौंपनी हैं।
भाजपा की रैली का कार्यक्रम रद्द होने की संभावना
मोदी के ऋषिकेश का दौरा भी इसी दिन प्रस्तावित है। अधिकारियों के मुताबिक मोदी का कार्यक्रम ऋषिकेश में भी उसी समय का है। ऐसे में मोदी या तो चंडीगढ़ का दौरा जल्द निपटाकर निजी दौरे पर जाएंगे या वहां का दौरा करने के बाद चंडीगढ़ आएंगे।
अब अगर वह वहां के बाद यहां आते हैं तो यहां आयोजित सभी कार्यक्रमों में 2 से 3 घंटे की देरी तय है। ऐसे में सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम या भाजपा की रैली का कार्यक्रम रद्द होने की संभावना है।
रैली में भाग लेने के लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से आने वाले वीआईपी नेताओं की सूची तैयार करने का भी फैसला किया गया। मालूम हो कि इस रैली में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री भी जनसभा को संबोधित करेंगे। बैठक के बाद सभी ने सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड का दौरा किया।