{"_id":"8f820ac8a679c02eb5430af449cb7da8","slug":"prime-minister-modi-welcome-france-president-at-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी करेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी करेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद का स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जनवरी को चंडीगढ़ में फ्रांस राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद का स्वागत करेंगे। सूत्रों के अनुसार पीएमओ दफ्तर से यूटी प्रशासन के अधिकारियों को प्रधानमंत्री दौरे की तैयारियों के संकेत दे दिए गए हैं। शुक्रवार को पीएम सुरक्षा से जुड़े आला अधिकारी देर शाम तक शहर में मौजूद थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। प्रशासन ने भी मोदी के दौरे पर किसी तरह की कमी नहीं छोड़ने की तैयारी कर ली है। एडवाइजर विजय कुमार देव से लेकर सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। दिनभर यूटी सचिवालय में फ्रांस राष्ट्रपति और मोदी की एक दिन की यात्रा को लेकर तैयारियों पर मंथन चलता रहा। उधर यूटी एडवाइजर भी शुक्रवार शाम पीएम दौरे को लेकर दिल्ली में होने वाली मीटिंग के लिए निकल गए हैं। लेकिन अधिकारिक रूप से यूटी प्रशासन द्वारा इस संबंध में जानकारी नहीं दी जा रही।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी पहुंचे शहर
शुक्रवार सुबह यूटी सचिवालय में विदेश मंत्रालय के चीफ प्रोटोकॉल ऑफिसर(पीएमओ) संजय वर्मा की एडवाइजर विजय कुमार देव से लंबी मीटिंग चली। सूत्रों के अनुसार बैठक में फ्रांस राष्ट्रपति दौरे को लेकर तैयारियों और सुरक्षा को लेकर गहन मंथन हुआ है। चीफ प्रोटोकॉल अधिकारी के आने से मोदी के चंडीगढ़ आने की संभावना काफी बढ़ गई है। इन अधिकारियों ने 24 जनवरी को फ्रांस राष्ट्रपति के लिए तय शेड्यूल के तहत सेक्टर-18 टैगोर थियेटर,सेक्टर-10 म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी, कैपिटल कॉम्पलेक्स,रॉक गार्डन और टैक्निकल एयरपोर्ट का दौरा किया। सूत्रों के अनुसार मोदी टेक्निकल एयरपोर्ट पर ओलांद का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
मोदी के रुकने के लिए राजभवन में तैयारी
प्रधानमंत्री दौरे का शेड्यूल को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। लेकिन मोदी के चंडीगढ़ में रुकने के लिए राजभवन में भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राजभवन को जाने वाली सभी सड़कों की सफाई युद्द स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। सूत्रों के अनुसार 24 जनवरी को प्रधानमंत्री दौरे के लिए पंजाब और हरियाणा राजभवन इंतजाम किए जा रहे हैं। उधर, फ्रांस के राष्ट्रपति के लिए होटल ताज को रिजर्व किया गया है। उधर शुक्रवार को यूटी प्रशासन ने पुलिस विभाग को भी ओलांद और मोदी के दौरे को लेकर पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग ने यूटी प्रशासन से कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों की लिस्ट भी मांग ली है।
स्मार्ट सिटी के लिए होगा एमओयू
यूटी प्रशासन फ्रांस राष्ट्रपति दौरे को पूरी तरह भुनाना चाहता है। यूटी अधिकारियों के अनुसार फ्रांस राष्ट्रपति के साथ वहां की इंडस्ट्री से जुड़ा डेलीगेशन भी आएगा। एएफडी और सीआईआई के बीच कई समझौते होने की उम्मीद है। विदेशी निवेशकों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में स्मार्ट सिटी सहित कई अन्य मामलों में एमओयू होने की उम्मीद है। फ्रांस और सीआईआई अधिकारियों की मीटिंग सेक्टर-17 होटल में होगी।
शिवालिक की तलहटी से मिले अवशेष देखेंगे फ्रांस राष्ट्रपति
फ्रांस राष्ट्रपति ओलांद के सामने यूटी प्रशासन शहर से जुड़ी पुरानी चीजों को पेश करेगा। शिवालिक की तलहटी से निकले बरसों पुराने अवशेषों को सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम में रखा जाएगा। इंडो-फ्रांस की सयुक्त टीम के सहयोग से यह एग्जीबिशन आयोजित की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार एग्जीबिशन में करीब 627 पुराने अवशेष रखे जाएंगे। जिसमें गंधार की मूर्तियां, मध्कालीन भारत की मूर्तियां आदि शामिल हैं।