{"_id":"5e28b5148ebc3eeb841b69aa","slug":"prime-minister-modi-reviews-the-works-of-the-city-through-video-conferencing-chandigarh-news-pkl364041393","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने की शहर के कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने की शहर के कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सक्त्रिस्य प्रशासन और विभिन्न प्रॉजेक्ट्स की समीक्षा के लिए 32वीं ‘प्रगति’ बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने शहर के अधिकारियों से विभिन्न कार्यों को लेकर शहर के अधिकारियों से सीधी बातचीत की। प्रधानमंत्री ने शहर में रेलवे प्रोजैक्टों जो लंबित पड़े हैं, उसके बारे में पूरी जानकारी ली। चंडीगढ़ रेलवे स्टेेशन को स्मार्ट बनाने के प्रस्ताव पर भी पीएम ने अधिकारियों से पूछा, कि इसका काम किस स्तर तक पहुंचा है।
प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ में बैंकिंग एवं इंश्योरेंस सैक्टर की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। यही नहीं पीएम ने चंडीगढ़ के पुलिस रिकार्ड का कंप्यूटराइजेशन करने के प्रस्ताव पर भी जानकारी ली। पीएम ने कहा कि शहर में पुलिस का रिकार्ड का पूरा कंप्यूटरीकरण होना चाहिए ताकि किसी अपराधी का पता लगाना हो तो किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े और शहर को क्त्रसइम फ्री करने पर फोकस किया जाए। इस बैठक में चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी के साथ गृह सचिव, ट्रांसपोर्ट सचिव, वित्त सचिव, उपायुक्त आदि मौजूद थे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2015 में %प्रगति% की शुरुआत की थी। इस प्लेटफॉर्म पर केंद्र और राज्य सरकारों की अलग-अलग परियोजनाओं पर बात की जाती है। इसमें यह भी पता चलता है कि किस परियोजना की क्या स्थिति है और उसका विकास किस स्तर तक पहुंचा है। परियोजना के विकास के बारे में एक साथ पूरी जानकारी यहां उपलब्ध होती है। प्रगति सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आधारित एक बहुउद्देश्यीय मंच है।