फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prime minister manmohan singh tour in mohali

प्रधानमंत्री ने गिनाईं नेशनल कैंसर सेंटर की खूबियां

Mon, 30 Dec 2013 04:56 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Dec 2013 04:56 PM IST
विज्ञापन
prime minister manmohan singh tour in mohali
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज मोहाली जिले के मुल्लांपुर, मेडिसिटी में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर का नींव पत्थर रखने के बाद जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने इस नेशनल कैंसर सेंटर की खूबियां गिनाईं।

उन्होंने कहा कि नेशनल कैंसर सेंटर को क्षेत्रीय, प्रादेशिक सेंटर से जोड़ा जाएगा। हर साल 10 हजार नए कैंसर के मरीजों को देखा जाएगा, साथ ही 40 हजार पुराने मरीजों का फालोअप होगा।
विज्ञापन

हर साल ढाई हजार आपरेशन किए जाएंगे। पीजीआई के पास होने के कारण मरीजों को सहुलियत होगी। मेडिकल कालेजों में कैंसर सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
अस्पताल में 200 डाक्टर, 500 नर्सिंग पैरा मेडिकल स्टाफ को शामिल किया जाएगा।

3:50 बजेः प्रधानमंत्री ने मेडिसिटी में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर का नींव पत्थर रखा।

3:30 बजेः समागम स्थल पर बने मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री।

3.15 पीएम मनमोहन सिंह का हेलीकॉप्टर मुल्लांपुर हैलीपेड पर लैंड कर गया है। कुछ ही देर में मेडिसिटी में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर का नींव पत्थर रखेंगे। इसके लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर आईजी आरपी उपाध्याय एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल के अलावा एसएसपी ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी मनीष चौधरी समेत अन्य आलाधिकारी पहुंच गए हैं।

पीएम का चॉपर समागम स्थल के पीछे बनाए हैलीपैड पर लैंड करेगा।

पीएम की सुरक्षा के लिए स्पेशल सिक्योरिटी भी मौजूद है। इसके अलावा ट्रिब्यून चौक और ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर कमांडो दस्ते के साथ स्नाइपर भी सुरक्षा के लिए तैनात हैं।

प्रधानमंत्री अपरान्ह साढ़े तीन बजे समागम स्थल पर पहुंचेंगे। पहले वह अस्पताल का नींव पत्थर रखेंगे, फिर समागम को संबोधित करेंगे। 45 मिनट में समागम खत्म हो जाएगा।

पीएम के अलावा पंजाब के सीएम, राज्यपाल एवं सांसद तो रहेंगे ही। स्टेज के साथ ही नींव पत्थर लगाया गया है। सात सौ मेहमानों के लिए छह ब्लॉक बनाए गए हैं, सभी जगह सीसीटीवी लगाए गए हैं। रविवार शाम तक पंडाल एरिया से सभी अनावश्यक लोगों को बाहर कर पुलिसकर्मियों को उनके ड्यूटी एरिया में तैनात कर दिया गया।



पहले चरण में बनेगा सौ बेड का अस्पताल
मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल की तर्ज पर ही मेडीसिटी में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर तैयार किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने पचास एकड़ जमीन दी है। इस सेंटर की पर करीब साढ़े चार सौ करोड़ की लागत आएगी। पहले चरण में यहां सौ बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। जिसकी बिल्डिंग के निर्माण पर 218 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा और देश का दूसरे नंबर का अस्पताल होगा।

यह है प्रधानमंत्री का संभावित कार्यक्रम
2:50 बजे -चंडीगढ़ के टेक्निकल एयरपोर्ट पर आगमन
2:55 बजे- चंडीगढ़ के एयरपोर्ट से मुल्लांपुर के लिए हैलीकॉप्टर से प्रस्थान
3:15 बजे -मुल्लांपुर में बने हैलीपैड पर आगमन
3:30 से 4:15बजे -मुल्लांपुर में समारोह में शिरकत करेंगे
4:25 बजे- हैलीपैड से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed