फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prime minister, manmohan singh, mullanpur, cancar hospital, pgi

पीएम इन मुल्लांपुर, ये खबर पढ़कर ही घर से निकलें

Mon, 30 Dec 2013 11:59 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Dec 2013 11:59 AM IST
विज्ञापन
prime minister, manmohan singh, mullanpur, cancar hospital, pgi

प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह सोमवार को मुल्लांपुर स्थित मेडिसिटी में कैंसर अस्पताल का नींव पत्थर रखने के लिए आएंगे। प्

विज्ञापन


रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए चंडीगढ़ के उपायुक्त और जिला मजिस्ट्रेट मोहम्मद शाईन ने शहर के प्रमुख स्थानों पर धारा 144 लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

इसके तहत पांच से अधिक व्यक्ति इकट्ठे नहीं हो सकेंगे। यह आदेश चंडीगढ़ एयरपोर्ट, पीजीआई, जीएमसीएच-32 और प्रधानमंत्री के अन्य रूट पर लागू होगा। यह आदेश 30 दिसंबर सुबह 10 से शाम 8 बजे तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन


पीएम दौरे पर पीजीआई बंद नहीं करेगी गेट
मुल्लांपुर में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के दौरे के दौरान पीजीआई ने इंतजाम पूरे कर लिए हैं।

पीजीआई की प्रवक्ता मंजू वडवालकर ने बताया कि जब भी कोई वीवीआईपी शहर या आसपास के शहरों में आता है या कोई इमरजेंसी होती है तो पीजीआई पहले से ही तैयार रहता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीजीआई का गेट बंद नहीं होता। पीएम के दौरे पर पीजीआई का गेट बंद नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम सड़क से आए तो लगेगा जाम
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अगर सोमवार को एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से मुल्लांपुर जाते हैं शहर में कई जगह जाम लग सकता है।

रविवार को जब और दिनों से कम ट्रैफिक था तब भी काफिले की रिहर्सल सभी प्रमुख राउंड अबाउट्स पर जाम लगा।

तीन हजार जवान तैनात
प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए रविवार दोपहर से ही शहर में तीन हजार पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई। इनका नेतृत्व 60 इंस्पेक्टर और 19 डीएसपी कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री का काफिला पीजीआई के सामने होकर गुजरेगा। इसलिए आसपास के जंगलों में भी पुलिस की तैनाती की गई है। इनमें सीआईडी, कमांडो और अन्य सुरक्षा दस्ते भी तैनात किए गए हैं।


यह है प्रधानमंत्री का संभावित कार्यक्रम
दोपहर 2:00 बजे - दिल्ली के टेक्निकल एयरपोर्ट से प्रस्थान
2:50 बजे -चंडीगढ़ के टेक्निकल एयरपोर्ट पर आगमन
2:55 बजे- चंडीगढ़ के एयरपोर्ट से मुल्लांपुर के लिए हैलीकॉप्टर से प्रस्थान
3:15 बजे -मुल्लांपुर में बने हैलीपैड पर आगमन
3:30 से 4:15बजे -मुल्लांपुर में समारोह में शिरकत करेंगे
4:25 बजे- हैलीपैड से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे
4:45 बजे - चंडीगढ़ के टेक्निकल एयरपोर्ट पर आगमन
4:50 बजे -चंडीगढ़ के एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान
5:40 बजे-दिल्ली के टेक्निकल एयरपोर्ट पर पहुंचेगे


वीआईपी नहीं आम आदमी चाहिए
प्रधानमंत्री को मुल्लांपुर में मुश्किल से आधे घंटे तक रुकना है। ऐसे में रिहर्सल के नाम पर पिछले दो दिन से पुलिस ने लोगों को परेशान कर रखा है।

वीआईपी लोगों को सोचना चाहिए कि उनके दौरों से लोगों को परेशानी होती है। इसलिए शहर को आम आदमी चाहिए। पीएम को रविवार के दिन आना चाहिए था। छुट्टी होने से कुछ तो कुछ राहत रहती।
- सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-15

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed