फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Primary Schools with less than 25 students will merge in Haryana

1016 प्राइमरी स्कूलों में 25 से कम छात्र, विलय की तैयारी में हरियाणा सरकार, रिकॉर्ड किया तलब

Wed, 29 Jan 2020 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Primary Schools with less than 25 students will merge in Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

हरियाणा में 25 से कम विद्यार्थियों वाले 1016 प्राइमरी स्कूलों के विलय की तैयारी शुरू हो गई है। नए शैक्षणिक सत्र से पहले इनका पड़ोस के स्कूलों में विलय किया जा सकता है। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से एक बार फिर 25 से विद्यार्थियों वाले स्कूलों, उनमें पहली से पांचवीं कक्षा तक वर्तमान में अध्ययरत विद्यार्थियों का आंकड़ा, कुल संख्या, पड़ोस में स्थित स्कूल और सबसे नजदीक स्थित स्कूल का कोड सहित रिकॉर्ड तलब किया है।

विज्ञापन


निदेशक ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 31 जनवरी शाम पांच बजे तक हर हाल में यह जानकारी मुहैया कराएं। जिला अधिकारियों को स्कूलों में कार्यरत दो या उससे अधिक व कम छात्रों का ब्योरा भी देना होगा। साथ ही ये भी बताना होगा कि कौन सा प्राइमरी स्कूल सबसे नजदीक है, जिसमें 25 से कम विद्यार्थियों वाले स्कूल का विलय किया जा सकता है। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद कर शिक्षा की गुणवत्ता में बढ़ाना चाहती है। इसमें इस बात का खास ख्याल रखा जाएगा कि विद्यार्थियों का नया स्कूल एक किलोमीटर से अधिक दूर न हो। पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के गृह जिले महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक 122 प्राइमरी स्कूल ऐसे हैं जिनमें 25 से कम विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसके बाद रेवाड़ी व यमुनानगर जिले का नंबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अनुसार 25 से कम विद्यार्थियों वाले स्कूल

  • अंबाला जिले के 57 स्कूलों में 6 से 24 छात्र
  • भिवानी जिले के 72 स्कूलों में 2 से 24 छात्र
  • चरखी दादरी जिले के 46 स्कूलों में 1 से 24 छात्र
  • फरीदाबाद जिले के 8 स्कूलों में 6 से 20 छात्र
  •  फतेहाबाद जिले के 38 स्कूलों में 4 से 24 छात्र
  •  गुरुग्राम जिले के 41 स्कूलों में 4 से 24 छात्र
  • हिसार जिले के 38 स्कूलों में 4 से 24 छात्र
  • झज्जर जिले के 48 स्कूलों में 4 से 24 छात्र
  • जींद जिले के 12 स्कूलों में 5 से 23 छात्र
  • कैथल जिले के 30 स्कूलों में 4 से 24 छात्र
  •  करनाल जिले के 31 स्कूलों में 4 से 24 छात्र

  • कुरुक्षेत्र जिले के 96 स्कूलों में 1 से 24 छात्र
  •  महेंद्रगढ़ जिले के 122 स्कूलों में 1 से 24 छात्र
  • नूंह जिले के 2 स्कूलों से 16 से 24 छात्र
  • पलवल जिले के 12 स्कूलों में 1 से 23 छात्र
  •  पंचकूला जिला के 57 स्कूलों में 4 से 24 छात्र
  •  पानीपत जिले के 9 स्कूलों में 8 से 21 छात्र
  • रेवाड़ी जिले के 110 स्कूलों में 2 से 24 छात्र
  • रोहतक जिले के 7 स्कूलों में 7 से 22 छात्र
  • सिरसा जिले के 50 स्कूलों में 1 से 24 छात्र
  • सोनीपत जिले के 26 स्कूलों में 4 से 24 छात्र
  • यमुनानगर जिले के 104 स्कूलों में 4 से 24 छात्र  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed