{"_id":"570a84724f1c1bba62c810c8","slug":"price-hike-sugar-price-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में चीनी के रेट बढ़ने से कम हुई ‘मिठास’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में चीनी के रेट बढ़ने से कम हुई ‘मिठास’
ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Mon, 11 Apr 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
चीनी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी के रेट बढ़ने के बाद से अब इसकी मिठास कुछ कम हो गई है। हर माह चीनी के रेट में दो रुपये प्रति किलो का इजाफा हो रहा है। इस समय चीनी का रेट 38 रुपये प्रति किलो हो गया है, जबकि पिछले माह चीनी का रेट 36 रुपये प्रति किलो था।
चीनी की खपत घर में सबसे ज्यादा होती है। परचून विक्रेताओं को भी समझ नहीं आ रहा कि यह रेट लगातार क्यों बढ़ रहे हैं? सेक्टर-23 में बत्तरा करियाना स्टोर के संचालक दीपक बत्तरा का कहना है कि होलसेल में जो चीनी परचून में बिकने के लिए आ रही है उसकी बोरी का रेट हर दिन बढ़ रहा है।
वहीं उपभोक्ता भी रेट कम होने के इंतजार मेें चीनी कम ही खरीद रहे हैं। व्यापार मंडल के महासचिव एवं सीएम स्टोर के संचालक नरेश महाजन का कहना है कि इस समय चीनी की सप्लाई यूपी, महाराष्ट्र और यमुनानगर से आ रही है। उनका कहना है कि इस समय चीनी का रेट कभी 38 रुपये किलो नहीं पहुंचा था।