{"_id":"5fe259438ebc3e3d990cabe4","slug":"pressure-to-deposit-second-semester-fees-nsui-submitted-memorandum-chandigarh-news-pkl398126934","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे सेमेस्टर की फीस जमा करने का दबाव, एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे सेमेस्टर की फीस जमा करने का दबाव, एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पीयू में छात्रों पर दूसरे सेमेस्टर की फीस जमा करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। छात्र इसको लेकर परेशान हैं। एनएसयूआई ने इसी मुद्दे पर मंगलवार को डीयूआई से मुलाकात की। इस दौरान छात्र संगठन ने डीयूआई को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की कि जल्द से जल्द इस प्रकरण पर उचित निर्णय लिया जाए ताकि छात्रों का तनाव कम हो सके।
एनएसयूआई के अध्यक्ष निखिल नरमेटा ने कहा कि नवंबर में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों ने फीस जमा की थी। पहले सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी भी नहीं हुई थी कि दूसरे सेमेस्टर की फीस जमा करने के लिए पीयू ने कह दिया। छात्रों ने पहले खुद इसका विरोध दर्ज कराया। जब इस पर निर्णय नहीं लिया गया तो अब एनएसयूआई को आगे आना पड़ा है। संगठन ने कहा है कि विद्यार्थियों ने जैसे-तैसे करके पहले सेमेस्टर की फीस जमा की। परीक्षा शुल्क भी दिया। अब अगले सेमेस्टर की फीस जमा करने में उन्हें दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पीयू प्रशासन विद्यार्थियों की इस समस्या को समझे और दूसरे सेमेस्टर की फीस अभी न ले। कहा कि इससे हजारों छात्रों को राहत मिलेगी जो इस समय फीस जमा करने को लेकर तनाव में हैं। ज्ञापन देने वालों में मुकुल, आयुष कुमार आदि रहे। मालूम हो कि यह मुद्दा अंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन ने भी उठाया था।