{"_id":"5da77a7e8ebc3e013874a2fb","slug":"press-conference-organized-to-end-black-list-of-terrorists-chandigarh-news-pkl354065966","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों की काली सूची खत्म करने के विरोध में प्रैस कॉन्फ्रैंस का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों की काली सूची खत्म करने के विरोध में प्रैस कॉन्फ्रैंस का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश रचते रहे आतंकवादियों की काली सूची को भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है। भाजपा पंजाब में अकेले सत्ता हासिल करने की लालच में ऐसे लोगों को राहत देने का काम कर रही है। यह बात श्री हिंदू तख्त केधर्माशीश जगद्गुरु पंचानंद गिरि महाराज ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा यदि केंद्र सरकार ने जल्द यह फैसला वापस नहीं लिया तो अगले सप्ताह के बाद श्री हिंदू तख्त सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।
उन्होंने भाजपा सरकार पर फांसी की सजा पा चुके बलवंत सिंह राजोआणा सहित 8 अन्य की सजा को उम्रकैद में तबदील करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएनओ में अपने भाषण में आतंकवाद को खत्म करने की बात करते हैं, वहीं फांसी की सजा पा चुके आतंकवादियों की सजा माफ कर रहे हैं। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाले पुलिस अधिकारियों पर दर्ज सीबीआई मामलों को रद्द करने की अपील की। पंचानंद गिरि ने बताया किइस समय पंजाब में 250 धार्मिक डेरे हैं, जिनमें से 87 पर आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। हाल ही में गिरफ्तार आतंकियों ने पूछताछ में इसका खुलासा किया है।
क्या है काली सूची
पंचानंद गिरि ने बताया कि 1980-93 तक जो आतंकवादी विदेश चले गए थे, उनकी एक काली सूची तैयार की गई थी, जिसमें यह उल्लेख था कि वे सभी भारत नहीं आ सकते। सरकार ने उसी सूची को खत्म कर दिया है। आतंकवादी पहले ही विदेशों में बैठकर पंजाब को डिस्टर्ब कर रहे हैं, अब यह सूची खत्म करने के बाद वे पंजाब को तबाह कर देंगे।