फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Press Conference of Punjab CM Charanjit Channi in Chandigarh

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: इन उपभोक्ताओं का सारा बिल किया माफ, कनेक्शन कटा तो बिना फीस जोड़ने का आदेश

Wed, 29 Sep 2021 01:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 29 Sep 2021 01:38 PM IST
सार

बिजली बिल को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। चन्नी ने एलान किया कि दो किलोवाट के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिल सरकार भरेगी। 53 लाख परिवार ऐसे हैं जो बिल नहीं भर पा रहे हैं।

विज्ञापन
Press Conference of Punjab CM Charanjit Channi in Chandigarh
मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य में दो किलोवाट तक के कनेक्शन लोड वाले उपभोक्ताओं के सभी बकाया बिल माफ करने का एलान किया है। बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद यह एलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि माफ की गई बकाया राशि का बिजली बोर्ड को भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उक्त बकाया बिल माफ करने के अलावा यह भी फैसला किया गया है कि सभी काटे गए कनेक्शन भी बहाल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले बिल की केवल मौजूदा बिल की रकम देनी ही जरूरी होगी और बकाया राशि के कॉलम में लिखी सारी रकम माफ कर दी गई है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से सरकार पर 1200 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में 75 से 80 फीसदी उपभोक्ता, ऐसे हैं जिनका लोड 2 किलोवाट से कम है और अब इन सभी के पिछले बकाया माफ समझे जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि जिन उपभोक्ताओं के पास जो पिछला बिल आया है, उसमें दिखाया गया सारा बकाया, भले ही कितने साल पुराना हो, माफ समझा जाएगा और उसे केवल पिछले महीने का बिल ही देना होगा और आगे आने वाले बिल भरने होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 72 लाख कुल उपभोक्ता हैं, जिनमें से 53 लाख वह हैं, जिनका लोड 2 किलोवाट से कम है। उन्होंने बताया कि 57 हजार से एक लाख कनेक्शन बिल न भरे जाने के कारण काटे गए हैं और यह सभी कनेक्शन बिना किसी फीस के जोड़े जाएंगे।

यह भी पढ़ें - इस्तीफे के बाद सिद्धू का वीडियो संदेश: अधिकारियों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, कहा- इस तरह सिस्टम नहीं बदला जा सकता 


उन्होंने कहा कि वैसे तो कनेक्शन जोड़ने की फीस 1500 रुपये है लेकिन जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे हुए हैं, उन्हें इस बार यह फीस नहीं देनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार समझती है कि जो बिल नहीं भरे गए, वह किस कारण नहीं भरे गए हैं, क्योंकि इन लोगों के पास इतना बिल भरने की क्षमता नहीं है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में बिजली कनेकशन कटे होना बड़ी मुश्किल वाली बात है। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली संबंधी कुछ एलान अगली कैबिनेट बैठक में किए जा सकते हैं।

यह आदेश आज से ही लागू होंगे: चन्नी
बिजली उपभोक्ताओं संबंधी राज्य सरकार द्वारा किए गए एलान, कब से लागू होंगे, इस बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि मैंने कह दिया है तो आज से ही यह आदेश लागू हो जाएंगे। जिन लाखों उपभोक्ताओं के बिजली के बकाया बिल सरकार द्वारा अदा किए जाने हैं और बिजली कनेक्शन बहाल किए जाने हैं। यह पूछे जाने पर कि अगर दोबारा ऐसे उपभोक्ताओं द्वारा बिलों की अदायगी नहीं की गई तो मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले बिल नियमित तौर पर भरने होंगे लेकिन तब सरकार सिर्फ ऐसे ही उपभोक्ताओं को राहत देगी जो वित्तीय तौर पर बिल भरने में असमर्थ हों।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed