फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Press Conference of Haryana CM Manohar Lal about Khelo India

Khelo India: 250 करोड़ रुपये होंगे खर्च, थ्री-स्टार होटलों में रहेंगे खिलाड़ी, मुख्यातिथि होंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Thu, 02 Jun 2022 01:09 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Jun 2022 01:09 PM IST
सार

खेलो इंडिया का आयोजन पंचकूला के अलावा चंडीगढ़, दिल्ली, शाहबाद और अंबाला में होगा। मशाल रिले का आयोजन कर पूरे प्रदेश में शुभंकर भेजे गए हैं। यह आयोजन चार से 13 जून तक होंगे। 

विज्ञापन
Press Conference of Haryana CM Manohar Lal about Khelo India
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में 4 से 13 जून तक होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स की हरियाणा बेहतरीन मेजबानी करेगा। आयोजन पर 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। खिलाड़ियों को थ्री-स्टार होटलों में ठहराया जाएगा। 4 मई को शाम 7:30 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में यूथ गेम्स का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि 139 करोड़ रुपये की राशि नई खेल संरचनाओं के निर्माण और पुराने बुनियादी ढांचे के सुधार पर खर्च की गई है। 25 खेलों में 1866 मेडल के लिए खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत होगी। 545 स्वर्ण, 45 रजत और 776 कांस्य पदक के लिए खिलाड़ी जौहर दिखाएंगे। गर्मी को देखते हुए सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन केवल सुबह और शाम को किया जाएगा।

विज्ञापन

 

खिलाड़ियों को चोटों से उबारने के लिए पंचकूला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पुनर्वास केंद्र बनाया गया है। यह उत्तर भारत में अपनी तरह का अनोखा केंद्र है। रोजाना विशिष्ट अतिथि बुलाए जाएंगे। पंजाब-हरियाणा के राज्यपाल, पंजाब के सीएम, दोनों राज्यों के सांसदों, मंत्रियों को आमंत्रित करेंगे। ओलंपिक पदक विजेता नीरज बाहर होने पर आयोजन में नहीं आ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की नजर पहले स्थान पर हरियाणा की नजर पहला स्थान हासिल करने पर है। इन खेलों के तीसरे संस्करण में हरियाणा दूसरे और महाराष्ट्र पहले स्थान पर रहा था। चौथे संस्करण के आयोजन का हरियाणा सरकार मूल्यांकन भी कराएगी। मूल्यांकन रिपोर्ट केंद्र सरकार, साई और उस राज्य को भेजी जाएगी, जहां पांचवां संस्करण आयोजित होगा।
मुख्य स्थल पर 7000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था ताऊ देवी लाल खेल परिसर पंचकूला खेल प्रतियोगिताओं का मुख्य आयोजन स्थल होगा। इसमें लगभग 7,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। तीरंदाजी और फुटबॉल प्रतियोगिताएं पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, तैराकी और जिम्नास्टिक अंबाला, हॉकी शाहबाद, साइक्लिंग व निशानेबाजी प्रतियोगिताएं दिल्ली में होंगी। खेलों के शुभारंभ कार्यक्रम में दस हजार से अधिक खिलाड़ी, स्टाफ, अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।  युवा अधिकारियों को खेलों के प्रबंधन का जिम्मा सौंपा है।



खेल के बुनियादी ढांचे पर यहां खर्च हुई राशि मुख्यमंत्री ने बताया कि ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पंचकूला में 9.95 करोड़ रुपये की लागत से ए-स्टार वैज्ञानिक प्रशिक्षण और पुनर्वास केंद्र, 3.02 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक वार्म-अप एथलेटिक्स ट्रैक, एलिवेटेड ट्रैक और सैंड ट्रैक, 20.44 करोड़ रुपये की लागत से हॉकी एस्ट्रोटर्फ व पैवेलियन, 27.87 करोड़ रुपये लागत से बास्केटबॉल बहुउद्देशीय एवं वालीबॉल बहुउद्देशीय हाल, 4.95 करोड़ रुपये की लागत से बॉक्सिंग हॉल का निर्माण किया गया है। ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के नवीनीकरण पर 15.23 करोड़ रुपये, बैडमिंटन हॉल के नवीनीकरण पर 1.60 करोड़ रुपये और खेल परिसर की आवश्यक मरम्मत के लिए 2.25 करोड़ रुपये की राशि खर्च की है। शाहाबाद हॉकी स्टेडियम के नवीनीकरण और अन्य आवश्यक कार्यों पर 12.37 करोड़ रुपये और अंबाला के वॉर हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में 38.68 करोड़ रुपये की लागत से ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का निर्माण, 2.55 करोड़ रुपये की लागत से जिमनास्टिक हॉल का नवीनीकरण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed