फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana Court Bomb Blast News DGP Siddharth Chattopadhyay Press Conference

Ludhiana Bomb Blast: लुधियाना बम ब्लास्ट पर बोले डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, कहा- नारकोटिक्स, आतंक और विदेशी नशा तस्करों का गठजोड़ जिम्मेदार

Sat, 25 Dec 2021 12:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 25 Dec 2021 12:25 PM IST
सार

लुधियाना कोर्ट में हुए बम धमाके के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए डीजीपी ने कहा कि आरोपी गगनदीप सिंह नशा तस्करी में जेल गया था और वहीं से वह खालिस्तानियों के संपर्क में आया।

विज्ञापन
Ludhiana Court Bomb Blast News DGP Siddharth Chattopadhyay Press Conference
Ludhiana Court Bomb Blast: डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस द्वारा 24 घंटे से भी कम समय में लुधियाना ब्लास्ट कांड को सुलझाने का दावा करते हुए डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने कहा कि इस घटना के पीछे नारकोटिक्स, आतंक और विदेशी नशा तस्करों के गठजोड़ का हाथ है। कोर्ट परिसर में बम लगाते समय मारे गए व्यक्ति की पहचान गगनदीप सिंह (31) निवासी खन्ना के रूप में की हुई है, जो पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर भर्ती हुआ था। उसके कब्जे से 385 ग्राम हेरोइन बरामद होने के बाद उसे अगस्त, 2019 में बर्खास्त कर दिया गया था।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस मुख्यालय में शनिवार को डीजीपी चट्टोपाध्याय ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे पंजाब पुलिस पर गर्व है, जिसने लुधियाना बम धमाके के केस को 24 घंटे से भी कम समय में सफलतापूर्वक सुलझा लिया है।’ उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस मृतक की दाहिनी बाजू पर बने टैटू के निशान से उसकी पहचान की जा सकी। गगनदीप की पत्नी जसप्रीत कौर के अनुसार धमाके वाले दिन गगनदीप सुबह 9:30 बजे घर से निकला था और उसका मोबाइल तब से बंद था। उसने गगनदीप की बाजू पर बने टैटू के निशान और उसके पहने कपड़ों को पहचान लिया। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 5 लुधियाना में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। अलग तौर पर शव के डीएनए नमूने भी लिए गए हैं। 

विज्ञापन

गुरुवार को हुआ था धमाका

गुरुवार को लुधियाना के जिला कोर्ट परिसर के सार्वजनिक शौचालय में बड़ा धमाका हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए थे। यह धमाका इतना जबरदस्त था कि सार्वजनिक शौचालय को काफी नुकसान पहुंचा और इमारत की कई खिड़कियों के शीशे भी चकनाचूर हो गए। इस घटना के पीछे पाकिस्तान आधारित खालिस्तान समर्थकों से संबंध के बारे में डीजीपी ने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गगनदीप के जेल में बंद खालिस्तान समर्थक तत्वों से संबंध हो सकते हैं, जिन्होंने राज्य की शांति भंग करने के इरादे से कोर्ट परिसर को निशाना बनाने के लिए गगनदीप का इस्तेमाल किया। डीजीपी ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को फील्ड अधिकारियों के साथ भी बैठक की और उनको राज्य में किसी भी अन्य आतंकवादी हमले को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

पेशी वाले दिन लगा रहा था कोर्ट परिसर में बम

डीजीपी ने बताया कि गगनदीप सिंह थाना सदर खन्ना में मुंशी के तौर पर काम करता था, जिस दौरान उसे हेरोइन समेत काबू किया गया। तब थाना एसटीएफ मोहाली में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसकी अभी सुनवाई चल रही है। उस मामले में लुधियाना जेल में दो साल बिताने के बाद वह सितंबर, 2021 में जमानत पर रिहा हो गया था और उसे 24 दिसंबर, जिस दिन वह बम प्लांट कर रहा था, को फिर अदालत में पेश होना था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि गगनदीप अदालत में दहशत पैदा करना चाहता था।

धमाके में आरडीएक्स के प्रयोग की आशंका

डीजीपी ने कहा कि धमाके में आरडीएक्स के इस्तेमाल की आशंका है, लेकिन अब इस बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि नमूने फोरेंसिक लैब को भेजे गए हैं। एनएसजी की एक टीम और राज्य के फोरेंसिक विशेषज्ञों को धमाके के बाद की जांच के लिए बुलाया गया है। धमाके वाली जगह पर मलबे को योजनाबद्ध ढंग से हटाने के दौरान फोरेंसिक टीम ने कुछ महत्वपूर्ण सुराग जैसे नष्ट हुआ मोबाइल सेट और मृतक के शरीर के जले हुए कपड़ों के अलावा कई अन्य सुबूत इकट्ठा किए हैं। बम प्लांट करने का काम अकेले गगनदीप ने ही किया, लेकिन उस समयावधि के दौरान कुछ संदिग्ध लोग भी सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed