{"_id":"596cc4074f1c1b4f658b490a","slug":"presidential-election-haryanaprocess-of-voting-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनाव: हरियाणा में मतदान की प्रक्रिया समाप्त, 20 को नतीजे का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति चुनाव: हरियाणा में मतदान की प्रक्रिया समाप्त, 20 को नतीजे का ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
राम-मीरा के लिए माननीयों का मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया दोपहर बाद दो बजे तक संपन्न हो गई। सभी नब्बे विधायकों ने रायसीना हिल्स की दौड़ में शामिल एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद और यूपीए उम्मीदवार मीरा कुमार के पक्ष में पार्टीलाइन के मद्देनजर वोटिंग की।
राम और मीरा का भविष्य मतदान संपन्न होते ही बैलेट बॉक्स में बंद हो गया। वोट डालने की समय सीमा सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक थी, लेकिन माननीयों ने उत्साह दिखाते हुए दो बजे तक ही अपने-अपने वोट की आहुति सर्व्वोच पद के चुनाव में डाल दी। सबसे अधिक क्रेज मतदान को लेकर भाजपा विधायकों में दिखा। सबसे पहला वोट भाजपा सरकार में सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता तो दूसरा भाजपा विधायक लतिका शर्मा ने डाला। सबसे अंत में कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने दो बजे से पहले मतदान किया।
सीएम मनोहर लाल व उनके अधिकांश मंत्रियों ने 11 बजे से पहले मतदान प्रक्रिया पूरी कर ली। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा अपने समर्थक विधायकों कुलदीप शर्मा, जगबीर मलिक, जयतीर्थ दहिया, उदयभान, श्रीकृष्ण हुड्डा, जयवीर, शकुंतला खटक, ललित नागर के साथ 11 बजकर 8 मिनट पर मतदान के लिए पहुंचे। उनसे पहले कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी, विधायक कुलदीप बिश्नोई और रेणुका बिश्नोई वोट डाल चुके थे।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक रणदीप सुरजेवाला भी अलग ही वोट डालने पहुंचे। सबसे बाद में इनेलो विधायक नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला के नेतृत्व में एक बजकर 21 मिनट पर वोट डालने विधानसभा आए। वोट डालकर इनेलो विधायक नैना चौटाला सबसे पहले निकलीं और फिर जाकिर हुसैन। इनेलो के बागी विधायक नागेंद्र भड़ाना दोपहर बारह बजे से पहले ही मतदान कर चलते बने। मतदान प्रक्रिया में भाजपा की ओर से कृषि मंत्री ओपी धनखड़ और शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा एवं कांग्रेस की ओर से विधायक करण दलाल व गीता भुक्कल पोलिंग एजेंट रहे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक चरण दास महंत को लगाया था, लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें विधानसभा के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया। वे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के साथ विधानसभा पहुंचे थे। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले विधानसभा व मतदान केंद्र का चप्पा-चप्पा सुरक्षा एजेंसियों ने स्निफर डॉग केसाथ छाना।