फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   President Ram Nath Kovind will participate in centenary year celebrations of Punjab Engineering College

चंडीगढ़: पेक के शताब्दी समारोह में आएंगे राष्ट्रपति, तीन लाख रुपये के फूलों से होगा स्वागत, सवा 11 लाख का टेंट

Sat, 13 Nov 2021 01:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 13 Nov 2021 01:39 AM IST
सार

14 नवंबर तक अधिकतर तैयारियां पूरी हो जाएंगी। पेक इस समारोह को यादगार बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहा। पेक का पूरा अमला इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभा रहा है।

विज्ञापन
President Ram Nath Kovind will participate in centenary year celebrations of Punjab Engineering College
पेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के शताब्दी वर्ष समारोह में हिस्सा लेंगे। उनका स्वागत तीन लाख रुपये के मैरिगोल्ड के फूलों से होगा। लाइटिंग पर भी इतनी ही रकम खर्च किए जाने की योजना है। पूरे कार्यक्रम पर लगभग 70 लाख रुपये खर्च होंगे। इस पर कुछ लोगों ने सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


उनका कहा है कि पेक की आर्थिक हालत पहले ही ठीक नहीं है। ऐसे में पैसे बचाए जाने चाहिए। राष्ट्रपति चंडीगढ़ में कई अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे, जिसकी योजना बन रही है। ऐसे में यह कार्यक्रम यूटी प्रशासन का हो गया। यूटी को ही अपने खजाने से यह पूरी रकम खर्च करनी चाहिए। शिक्षण संस्थान से पैसे नहीं लगवाने चाहिए। हालांकि पेक के जिम्मेदार लोगों का कहना है कि इस कार्यक्रम पर पैसे जायज ही खर्च होंगे और अधिक रकम नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें :

11.25 लाख रुपये का टेंट लगेगा
इस कार्यक्रम में लगने वाले टेंट पर 11.25 लाख रुपये खर्च आ रहा है। इसके अलावा सिटको खाने का बंदोबस्त करेगा। इस पर भी लगभग छह लाख रुपये खर्च होंगे। ढाई लाख रुपये बैनर आदि पर खर्च होंगे। तीन लाख रुपये वीडियोग्राफी पर खर्च होंगे। दो लाख रुपये डेकोरेशन मैटीरियल पर खर्च होंगे। बताया जाता है कि कई अन्य कार्यों पर भी लाखों रुपये खर्च होंगे। सवाल उठाने वालों का कहना है कि शिक्षण संस्थान को अपने खजाने को देखते ही हुए पैसे खर्च करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासक के सलाहकार ने परखीं तैयारियां
प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने पेक का दौरा किया। उन्होंने राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों को परखा। जिन-जिन कार्यों का शुभारंभ करवाना है, उन्हें भी देखा। इसके अलावा तैयारियां तेजी से करने के निर्देश दिए। सूत्रों के अनुसार 14 नवंबर तक अधिकतर तैयारियां पूरी हो जाएंगी। पेक इस समारोह को यादगार बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहा। पेक का पूरा अमला इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed