फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   president of takht shri patna sahib avtar singh presented on shri akal takht in Amritsar

पंजाबः नीतीश कुमार की तुलना गुरु साहिबान से करने पर अवतार सिंह हित तनखईया घोषित

Tue, 29 Jan 2019 09:19 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 29 Jan 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
president of takht shri patna sahib avtar singh presented on shri akal takht in Amritsar
तख्त श्री पटना साहिब के अध्यक्ष अवतार सिंह हित

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की तुलना गुरु साहिबान से करने के आरोप में श्री अकाल तख्त साहिब तलब किए गए तख्त श्री पटना साहिब के अध्यक्ष अवतार सिंह हित को तनखईया घोषित कर दिया गया। श्री अकाल तख्त साहिब की ड्योढ़ी में खड़े होकर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अवतार सिंह हित को धार्मिक सजा सुनाई। 

विज्ञापन


इन सजाओं में श्री हरमंदिर साहिब पटना साहिब में सात दिन एक-एक घंटा संगत के जोड़े साफ करने, बर्तन मांजने के साथ कीर्तन श्रवण करने, पांच दिन श्री हरमंदिर साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब में एक-एक घंटा संगत के जोड़े साफ करने, बर्तन मांजने के साथ कीर्तन श्रवण करने और सेवा के दौरान दोनों पवित्र अस्थानों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हाजिरी भर कर हुकमनामा श्रवण करना शामिल है। 
विज्ञापन


इसके अलावा सेवा पूरी होने के बाद अवतार सिंह हित एक-एक श्री अखंड साहिब के पाठ करवा कर बानी श्रवण करेंगे। दोनों पावन अस्थानों में 5100-5100 रुपये की कड़ाह प्रशाद की देग करा क्षमा-याचना के लिए अरदास करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

president of takht shri patna sahib avtar singh presented on shri akal takht in Amritsar
तख्त श्री पटना साहिब के अध्यक्ष अवतार सिंह हित

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आदेश दिए कि जब तक अवतार सिंह हित श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा लगाई गई धार्मिक सजा को पूरा नहीं कर लेते तब तक वह किसी भी धार्मिक स्टेज से बोल नहीं सकेंगे, न ही पटना साहिब के प्रबंध कामों को देख सकेंगे। हित द्वारा की जा रही सेवा के दौरान एसजीपीसी या पटना कमेटी का कोई भी कर्मचारी उनकी मदद नहीं करेगा। हित को निर्देश दिए गए कि सेवा के दौरान वे अपने साथ चापलूसों की भीड़ न जमा करें।   

मुझसे बड़ी गलती हुई : हित 
मीडिया से बातचीत में हित ने स्वीकार किया कि उन्होंने नीतीश कुमार की तुलना गुरु साहिब से कर बज्र गुनाह किया है। नीतीश कुमार ने बिहार के सिखों के लिए बहुत काम किए हैं। 500 करोड़ की जमीन गुरुद्वारा साहिब को मुफ्त दी है। ऐसे में वह भावुक होकर यह गलती कर गए। भविष्य में वह कभी ऐसी गलती नहीं करेंगे। 

श्री अकाल तख्त द्वारा लगाई धार्मिक सजा को स्वीकार करते हुए हित ने कहा कि वह इस इलाही हुकम के आगे नतमस्तक हैं। उन्होंने कहा कि वह मंगलवार से श्री हरमंदिर साहिब में सेवा शुरू कर देंगे।

हित दूसरी बार तनखईया घोषित किए गए 

अवतार सिंह हित को अकाल तख्त साहिब से दूसरी बार धार्मिक सजा मिली है। जून 1997 में तत्कालीन जत्थेदार भाई रंजीत सिंह ने दिल्ली दंगों के गवाह बीबी दर्शन कौर के साथ किए दुर्व्यवहार के कारण हित को तनखईया घोषित किया गया था। श्री अकाल तख्त के हुकमनामे के बाद हित ने अपनी जायदाद दिल्ली कमेटी को सौंप दी थी।

18 साल बाद बहाल हुई गुरु मर्यादा 
लगभग 18 साल के बाद सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब में पंथक मर्यादा बहाल हो गई। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने हित को धार्मिक सजा सुनाने से पहले पांच सिंह साहिब की मीटिंग श्री अकाल तख्त साहिब में की। इससे पहले जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती और ज्ञानी गुरबचन सिंह ने पांच सिंह साहिबान की बैठक अपने दफ्तर में करने का सिलसिला शुरू कर दिया था। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने हित को सजा सुनाने से पहले उनका पक्ष भी सुना जबकि यह व्यवस्था खत्म हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed