फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   President of Gandhi Smarak Nidhi KK Sharda resigns from his post

चंडीगढ़: गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष केके शारदा ने दिया त्यागपत्र, समिति भंग करने की सिफारिश की

Thu, 16 Jul 2020 05:46 PM IST
ajay kumar नीरज कुमार, चंडीगढ़
नीरज कुमार, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Jul 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
President of Gandhi Smarak Nidhi KK Sharda resigns from his post
chandigarh - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब-हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ की गांधी स्मारक निधि को भंग करने की सिफारिश करते हुए इसके अध्यक्ष के के शारदा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने केंद्रीय संगठन गांधी स्मारक निधि राजघाट को पत्र लिख कर चंडीगढ़ स्थित निधि की वर्तमान कार्यकारणी को भंग करते हुए नई व्यवस्था की सिफारिश की है।

विज्ञापन


केके शारदा इस संगठन के पिछले चार वर्षों से अध्यक्ष थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बिना वेतन संगठन को अपनी सेवाएं दी। उनके कार्यकाल में चंडीगढ़ गांधी स्मारक भवन ने कई विकास कार्य किए व संगठन को क्षितिज तक पहुंचाया। बता दें कि उन्हीं के कार्यकाल में भवन के प्रांगण में गांधी  प्रतिमा का अनावरण तत्कालीन प्रशासक व पंजाब के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने किया था। इसके अतिरिक्त दिल्ली के बाद दूसरा गांधी म्यूजियम बनाया, जिसका उद्घघाटन प्रशासक व पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने किया। 
विज्ञापन


शारदा के कार्यकाल में पुस्तकालय, नेचुरल पेथी के कोर्स को ऊंचाइयों तक पहुंचाया गया। केके शारदा ने अपना करिअर 1965 में पत्रकारिता से शुरू किया था। जीवन भर खादी मूवमेंट से जुड़े रहे। वे आचार्य विनोबा भावे की संस्था आचार्यकुल के अध्यक्ष और चंडीगढ़ स्वतंत्रता सेनानी संगठन और खादी संस्थान के अध्यक्ष भी हैं। उनके चार वर्ष के कार्यकाल में गांधी भवन जीवंत रहा और क्षेत्र की बड़ी सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रहा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed