{"_id":"5e2cb2428ebc3e4b593b86c0","slug":"president-honor-to-meena-who-created-four-online-applications","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार आनलाइन एप्लीकेशन तैयार करने वाले मीणा को राष्ट्रपति सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार आनलाइन एप्लीकेशन तैयार करने वाले मीणा को राष्ट्रपति सम्मान
Sun, 26 Jan 2020 02:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क,चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क,चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 26 Jan 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
अशोक मीणा
- फोटो : Social Media
हरियाणा के खाद्य एवं औषधि आयुक्त (हिसार जिला के तत्कालीन उपायुक्त) अशोक कुमार मीणा को लोकसभा चुनाव-2019 में आइटी के क्षेत्र में अहम कार्य करने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मीणा को जनरल-अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
हिसार लोकसभा संसदीय क्षेत्र के तत्कालीन रिटर्निंग ऑफिसर रहते हुए आम लोकसभा चुनाव-2019 में अशोक कुमार मीणा ने नेशनल इंफोरमैटिक्स सेंटर (एनआईसी) हिसार के साथ मिलकर सूचना एवं संचार तकनीक से संबंधित चार नई ऑनलाइन एपलीकेशन तैयार की थी और इनको सफलतापूर्वक लागू किया था।
विज्ञापन
इन एपलीकेशन से सारी चुनावी प्रक्र्तिया आसान, पारदर्शी व ऑटोमैटिक बनने में काफी मदद मिली थी। उनको आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा जनरल-अवार्ड से नवाजा गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर व भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त सुनील अरोड़ा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन