फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   President Draupadi Murmu will attend Air Force Day as chief guest In Chandigarh

वायु सेना दिवस: सुखना लेक पर होगा आयोजन, राष्ट्रपति मुर्मू होंगी मुख्यातिथि, आईएएस-आईपीएस की छुट्टियां रद्द

Sat, 01 Oct 2022 11:55 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 Oct 2022 11:55 AM IST
सार

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर चंडीगढ़ के सभी आईएएस-आईपीएस व अन्य अधिकारियों की छुट्टियां 3 से 9 अक्तूबर तक रद्द कर दी गई हैं। जिन्होंने पहले से छुट्टी ले रखी है उन्हें भी रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu will attend Air Force Day as chief guest In Chandigarh
सुखना लेक पर वायु सेना दिवस की रिहर्सल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वायु सेना दिवस 8 अक्तूबर को चंडीगढ़ के सुखना लेक पर मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। वह यूटी सचिवालय की नई इमारत का उद्घाटन भी कर सकती हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के आगमन को लेकर चंडीगढ़ के सभी आईएएस-आईपीएस व अन्य अधिकारियों की छुट्टियां 3 से 9 अक्तूबर तक रद्द कर दी गई हैं। जिन्होंने पहले से छुट्टी ले रखी है उन्हें भी रद्द कर दिया गया है। यदि किसी को इस आदेश के बाद भी छुट्टी चाहिए होगी तो उन्हें उचित कारणों के साथ लिखित में जानकारी देनी होगी। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने आगमन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। वायु सेना दिवस के मुख्य कार्यक्रम की जिम्मेदारी वायु सेना निभाएगी और व्यवस्था चंडीगढ़ प्रशासन देखेगा। व्यवस्था को लेकर प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने सभी विभागों से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कार्यक्रम के दिन लोगों की संख्या, पार्किंग, प्रवेश और निकासी समेत अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने एक आदेश जारी किया, जिसमें लिखा गया है कि राष्ट्रपति के आगमन की वजह से 3 से लेकर 9 अक्तूबर के बीच चंडीगढ़ प्रशासन के सभी आईएएस, आईपीएस, दनिक्स, दानिप्स, एचसीएस, पीसीएस अधिकारियों की छुट्टियां रद्द रहेंगी।

वायु सेना ने सुखना लेक पर किया अभ्यास

सुखना लेक पर 6 अक्तूबर को वायु सेना की तरफ से फुल ड्रेस रिहर्सल होगी, जबकि 8 अक्तूबर को मुख्य कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम को लेकर सुखना लेक पर पिछले कई दिनों से अभ्यास किया जा रहा है। यह अभ्यास शुक्रवार को भी जारी रहा। वायु सेना के कई विमानों ने लोगों को रोमांचित किया। पूरा दिन आसमान विमानों की गड़गड़ाहट से गूंजते रहे। लोगों ने अपने घरों की छत से भी यह नजारा देखा। सोशल मीडिया पर पूरे दिन वायु सेना के अभ्यास की तस्वीरें वायरल होती रहीं। सुखना लेक पर भी बड़ी संख्या में लोग अभ्यास को देखने के लिए पहुंचे। इस अभ्यास में वायु सेना के राफेल, चिनूक, सारंग हेलिकॉप्टर व अन्य विमानों ने अपने करतब दिखाए। जिन्हें लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed