फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   President and CM Captain Amarinder Singh will lay the foundation stone for Kartarpur Corridor

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और सीएम अमरिंदर सिंह 26 नवंबर को रखेंगे करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला

Fri, 23 Nov 2018 05:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 Nov 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
President and CM Captain Amarinder Singh will lay the foundation stone for Kartarpur Corridor
करतारपुर कॉरिडोर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 26 नवंबर को गुरदासपुर के श्री डेरा बाबा नानक जी में प्रस्तावित करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर करतारपुर कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट ने पारित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉरिडोर के विकासित होने से भारत के लाखों लोग पाक स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन सुविधाजनक रूप से कर सकेंगे

विज्ञापन


इस स्थान पर श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन के 18 साल बिताए थे। उन्होंने पाकिस्तान सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर भारत से श्रद्धालुओं को करतारपुर आने की अनुमति दिए जाने का स्वागत किया और कहा की इस कदम से दोनों देशों के बीच संबंध सौहार्दपूर्ण बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण के भारत सरकार के फैसले के जवाब में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने ट्वीट कर कहां है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 28 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर को लेकर खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह सचिव राजीव गुप्ता ने कहा कि मैं राज्य सरकार से 26 नवंबर को कोरिडोर की आधारशिला समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी करने को कहा है। केंद्रीय गृह सचिव ने इसके साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वीर सिंह मलिक से भी कहा है कि वे कॉरिडोर प्रोजेक्ट संबंधी और 26 नवंबर को आधारशिला को लेकर आवश्यक तैयारियां करें। इस पत्र की एक प्रति पंजाब के मुख्य सचिव को प्रोजेक्ट व कार्यक्रम के लिए पर्याप्त सहयोग देने और बीएसएफ के डीजी कोई संबंध में सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed