{"_id":"652a2cf2949303107005a827","slug":"preparations-in-chandigarh-to-watch-india-pakistan-match-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Pak Match: चंडीगढ़ में उठाएं कोहली पुलाव-कैप्टन ट्राईकलर केक का लुत्फ, बड़ी स्क्रीन पर देखें महामुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India-Pak Match: चंडीगढ़ में उठाएं कोहली पुलाव-कैप्टन ट्राईकलर केक का लुत्फ, बड़ी स्क्रीन पर देखें महामुकाबला
Sat, 14 Oct 2023 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:30 PM IST
सार
भारत-पाक मैच के लिए मनीमाजरा में हाउसिंग बोर्ड के पास दशहरा ग्राउंड में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। इन बड़ी स्क्रीन को लगाने और यहां पर एक दिन का मेले लगाने की व्यवस्था आईसीसी की तरफ से की गई है।
विज्ञापन
भारत पाक मैच के लिए बनाए गए खास व्यंजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए ये किसी बड़े त्योहार की तरह है। शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला भले ही अहमदाबाद में खेला जाएगा, लेकिन इस महा मुकाबले को देखने के लिए चंडीगढ़ में पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। कई जगह बड़ी स्क्रीन लग रही हैं, वहीं क्लबों में क्रिकेट से जुड़े खास खाने और व्यंजन भी बनाए रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी गिरफ्तार, दो आईईडी-हैंड ग्रेनेड, डेटोनेटर-बैटरी बरामद
इस कड़ी में सेक्टर 7 स्थित एक रेस्त्रां में क्रिकेट से जुड़े व्यंजन तैयार किए गए है। इनमें कोहली पुलाव, कैप्टन ट्राई कलर केक, बांउसर चीज रोल के साथ पाक चिल्ली करी को तैयार किया गया है। रेस्त्रां में तिरंगे को अलग अलग जगह पर लगाया गया है। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए लाइव टेलीकास्ट के लिए बड़ी स्क्रीन को भी लगाया गया हैं। इसके साथ क्रिकेट का माहौल बनाने क लिए रेस्त्रां के कर्मी भारतीय जर्सी में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
रेस्त्रां के मैनेजर विजय कुमार ने बताया की हमेशा से भारतीय टीम को चीयर अप करने के हम यह प्रयास कर रहे है ताकि क्रिकेट प्रशंसक भारत पाकिस्तान मैच का भरपूर मजा ले सकें। वहीं, सेक्टर 22 की शॅापकीपर एसोसिएशन किरण ब्लॉकके प्रधान प्रवीण दुग्गल वीशू ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के लिए वह मार्केट एरिया में बड़ी स्क्रीन लगा रहे हैं। जिससे मार्केट में खरीददारी करने वाले क्रिकेट प्रशंसक मैच का लुत्फ भी उठा सके।
हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर मैच दिखाने के लिए लगाई बड़ी स्क्रीन
भारत-पाक मैच के लिए मनीमाजरा में हाउसिंग बोर्ड के पास दशहरा ग्राउंड में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। इन बड़ी स्क्रीन को लगाने और यहां पर एक दिन का मेले लगाने की व्यवस्था आईसीसी की तरफ से की गई है।
मेले में खुले में लोग यहां बैठकर बड़ी स्क्रीन पर पूरे मैच का आनंद उठा पाएंगे। वहीं इस मेले में दो दर्जन से ज्यादा खाने पीने के फूड स्टॉल भी लगाए गए है। इस आयोजन का प्रबंध कर रही कंपनी आईटीडब्ल्यू के इंवेंट मैनेजर पंकज सिंह ने बताया कि यह बहुत ही सुंदर ढंग से दशहरा मैदान में मैच दिखाने की व्यवस्था की गई है। दोपहर एक बजे से मेन गेट से लोगों के आने की एंट्री शुरू कर दी जाएगी। मैच देखने वाले दर्शक दोपहर से लेकर रात तक अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।