फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparations for Ganeshotsav are in full swing in Chandigarh

गणपति के स्वागत की तैयारियां तेज: पंजाब की मिट्टी से काया, गंगीटी से फेशियल करके तैयार की जा रहीं मूर्तियां

Wed, 13 Sep 2023 02:31 PM IST
निवेदिता वर्मा नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
नीरज कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 13 Sep 2023 02:31 PM IST
सार

मूर्तिकार ने बताया कि  गणेश की मूर्ति के साथ शिवजी, डमरू वाले, मूसक की सवारी और तबले वाले गणेश जी सहित अन्य प्रकार की मूर्तियां बनाई जा रही हैं। इस बार 450 से अधिक लोगों ने बुकिंग कराई है। अब भी लोग ऑर्डर दे रहे हैं। कुल्लू, मनाली, मानसा, डेराबस्सी, मोहाली के अलावा पंचकूला और ढकोली व जीरकपुर से ऑर्डर मिले हैं।

विज्ञापन
Preparations for Ganeshotsav are in full swing in Chandigarh
चंडीगढ़ में गणेश चतुर्थी की तैयारियां तेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणेशोत्सव की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। इसे लेकर चंडीगढ़ में तैयारियां जोरों पर है। ऑर्डर मिलने के बाद कारीगर मूर्तियों को आकार दे रहे हैं। सेक्टर-47 स्थित बैकुंठ धाम में गणेश जी की एक फीट से लेकर 10 फीट तक की मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। सभी इको फ्रेंडली हैं।

विज्ञापन


कारीगरों का कहना है कि पंजाब की मिट्टी से काया और गंगीटी यानी गंगा की मिट्टी से फेशियल करके गणपति महाराज मूर्ति के रूप में खड़े किए जा रहे हैं। मूर्तिकार शुभाशीष का कहना है कि गंगाजी की मिट्टी चिकनी होती है। इससे मूर्तियों के चेहरे पर चमक बढ़ती है। इस पर रंग बेहतर तरीके से चढ़ता है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: I.N.D.I.A: पंजाब कांग्रेस एक राय नहीं, सिद्धू के बाद सांसद बिट्टू भी पक्ष में, विरोध करने वालों पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन


450 से अधिक लोगों ने करवाई बुकिंग
उन्होंने बताया कि गणेश की मूर्ति के साथ शिवजी, डमरू वाले, मूसक की सवारी और तबले वाले गणेश जी सहित अन्य प्रकार की मूर्तियां बनाई जा रही हैं। इस बार 450 से अधिक लोगों ने बुकिंग कराई है। अब भी लोग ऑर्डर दे रहे हैं। कुल्लू, मनाली, मानसा, डेराबस्सी, मोहाली के अलावा पंचकूला और ढकोली व जीरकपुर से ऑर्डर मिले हैं। एक फीट से लेकर 10 फीट ऊंचाई की मूर्तियां तैयार की जा रही हैं।


19 सितंबर से होगी गणेशोत्सव की शुरुआत
मूर्तिकार शुभाशीष ने बताया कि 19 सितंबर से गणेशोत्सव की शुरुआत की जा रही है। इसलिए मूर्तियां बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। दूर-दराज के लोग मूर्तियां पहले ही ले जाते हैं। स्थानीय लोग एक दिन पहले या गणेशोत्सव के दिन मूर्तियां घरों में ले जाते हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब के डेराबस्सी और बनूड़ से मिट्टी लाई गई है, जबकि कोलकाता से गंगाजी की मिट्टी लाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed