फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparations begin to deal with third wave of Corona virus in Punjab

पंजाब: कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी शुरू, अस्पतालों में बच्चों के बेड बढ़ाने के आदेश

Tue, 08 Jun 2021 01:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Jun 2021 01:42 AM IST
सार

मंद पड़ती कोरोना की दूसरी लहर के बीच पंजाब सरकार ने अधिकारियों को तीसरी लहर से निपटने की तैयारी शुरू करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अस्पतालों में बच्चों के बेड और ऑक्सीजन क्षमता बढ़ाने को कहा है। बच्चों की कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर जांच मशीनों और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का भी आदेश दिया है। 

विज्ञापन
Preparations begin to deal with third wave of Corona virus in Punjab
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को बच्चों के मेडिकल विशेषज्ञों के समूह का एलान किया है। यह बच्चों के इलाज के लिए प्रोटॉकाल तैयार करने और बेड बढ़ाने व इलाज के संबंध में कार्यविधि की रूपरेखा तैयार करेगा। इसके साथ ही राज्य में कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों संबंधी विस्तृत कार्य योजना को भी अमली रूप दिया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ग्रुप सरकारी मेडिकल कॉलेजों, स्वास्थ्य विभाग, पीजीआई और आईएपी के पंजाब चैप्टर पर आधारित होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिक्षा विभागों को तीसरी लहर से निपटने की व्यापक योजना तैयार करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने तीसरी लहर की तैयारियों का जायजा लिया और सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कम से कम तीन दिन के लिए ऑक्सीजन भंडारण क्षमता पैदा करने और सभी सरकारी अस्पतालों में पाइप्ड ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी समय राज्य के पास कम से कम 375 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को प्राइवेट सेक्टर में बच्चों के लिए कोविड एल-2 और एल-3 बेड (कम से कम 1000) की पहचान करने का निर्देश दिया और विशेषज्ञों द्वारा बच्चों के इलाज के लिए प्रोटॉकाल व दवाओं के बारे में जिला प्रशासन को सलाह दी जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को बच्चों की कोविड टेस्टिंग के लिए आरटीपीसीआर मशीनों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ आईसीयू और ऑक्सीजन की क्षमता में वृद्धि करने, बुनियादी ढांचे और मैनपावर बढ़ाने और राज्यभर में निगरानी और टेस्टिंग को कहा।


कुछ देशों में तीसरी लहर के दौरान दूसरी लहर की अपेक्षा 25 प्रतिशत अधिक नुकसान होने के संकेतों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि अगर कोई कमी है तो उसे दूर करते हुए डॉक्टरों, विशेषज्ञों, नर्सों, तकनीशियनों आदि से लैस अतिरिक्त क्षमता पैदा की जाए। इस्तेमाल में आने वाली वस्तुएं और दवाओं का स्टॉक बरकरार रखने और मौजूदा स्टाफ की क्षमता बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि लहर में पीड़ित बच्चों की देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed