फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparations begin for the light festival of Guru Tegh Bahadur Ji

गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाशोत्सव की तैयारियां शुरू, राष्ट्रीय स्तर पर मनाएगा पर्व

Wed, 25 Nov 2020 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Nov 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin for the light festival of Guru Tegh Bahadur Ji
गुुरु तेग बहादुर

सिखों के नौंवे गुरु श्री तेग बहादुर जी का केंद्र सरकार की ओर से 400वां सालाना प्रकाशोत्सव 2021 में मनाया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। देश भर से 70 सदस्यीय केंद्रीय समिति गठित की गई है, जो प्रकाशोत्सव की तैयारियों को अमलीजामा पहनाएगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि बाकी को सदस्यों के रूप में मनोनीत किया गया है। इस कमेटी में हरियाणा से मुख्यमंत्री मनोहर लाल व खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया है। 
विज्ञापन


कमेटी में हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेल राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह के कंधों पर हरियाणा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का जिम्मा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से महान योद्धा, विचारक, कवि व शिक्षक के रूप में प्रख्यात श्री गुरु तेगबहादुर का वर्ष 2021 में 400वां प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। शीतकालीन सत्र में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से सदन में घोषणा की गई थी, जिस तरह से प्रथम गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाशोत्सव मनाया गया था, उसी तरह गुरु तेग बहादुर जी का भी 400वां प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। 


खेल राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी द्वारा धर्म, सच्चाई और विश्वास की आजादी को कायम रखने के लिए दी महान कुर्बानी को हम सभी को याद रखना चाहिए और गुरु जी की शिक्षाओं को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed