{"_id":"5fb42a928ebc3e9bcc42d6a3","slug":"preparation-of-legislation-to-control-the-forced-conversion-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में जबरन धर्मांतरण पर नियंत्रण का कानून बनाने की तैयारी, विज ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में जबरन धर्मांतरण पर नियंत्रण का कानून बनाने की तैयारी, विज ने की बैठक
Wed, 18 Nov 2020 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बाद अब हरियाणा सरकार ने भी जबरन धर्मांतरण पर नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। कानून का प्रारूप बनाने के लिए समिति गठित की जाएगी।
विज्ञापन
गृहमंत्री अनिल विज ने मंगलवार को इस संबंध में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। विज ने कहा कि प्रदेश में लव जिहाद के मामलों पर नियंत्रण करने के लिए सख्त कानून बनाया जाएगा। इसका प्रारूप तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। इस बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस कानून के बनने से राज्य में किसी भी व्यक्ति द्वारा दबाव, प्रलोभन, किसी प्रकार के षड्यंत्र या प्यार से धर्म परिवर्तन करवाने के प्रयास पर रोक लगेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कानून के प्रारूप को लेकर चर्चा की गई। सभी उच्च अधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। विज ने कहा कि कानून सख्त से सख्त होना चाहिए। उन्होंने गृह विभाग को समिति के गठन की अधिसूचना जल्दी जारी करने को कहा।
विज्ञापन
दूसरे राज्यों में बने कानूनों का अध्ययन किया जाएगा
उन्होंने बताया कि अन्य प्रदेशों में इस विषय पर बने कानूनों का भी अध्ययन किया जाएगा। इस कमेटी में गृह विभाग, महाधिवक्ता व अन्य संबंधित अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। बैठक में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी आलोक मित्तल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नवदीप सिंह विर्क सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।