{"_id":"60b7f2f18ebc3e7fff6143c3","slug":"preparation-for-the-third-wave-instructions-to-reserve-beds-for-children-in-hospitals-chandigarh-news-pkl4153819133","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर की तैयारी.. अस्पतालों में बच्चों के लिए बेड आरक्षित रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर की तैयारी.. अस्पतालों में बच्चों के लिए बेड आरक्षित रखने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर से बचाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर कई महीनों बाद सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय पहुंचे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान प्रशासक ने टीकाकरण अभियान को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली।
प्रशासक ने पंजाब यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल हॉस्टल में बनाए गए आर्मी अस्पताल, ईएसआईसी में बनाए गए अस्पताल व मिनी कोविड केयर सेंटरों में व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने स्टाफ को तैयार रहने के आदेश दिए और कहा कि अभी कोविड के दिशानिर्देशों के पालन में ढिलाई नहीं बरतनी है। प्रशासक ने वरिष्ठ अधिकारियों को उन बच्चों के लिए कोविड बेड की तुरंत प्रभाव से व्यवस्था करने का निर्देश दिए हैं, जो कोविड पॉजीटिव हो सकते हैं।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने टीकाकरण अभियान को लेकर एक प्रेजेंटेशन दी, जिसको देखने के बाद प्रशासक ने अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को विशेष शिविर आयोजित करने की सलाह दी और कहा कि इसमें स्ट्रीट वेंडर, हॉकर, परिवहन विभाग के कर्मचारी व अन्य ऐसे कर्मचारी जो लोगों के संपर्क में आते हैं, उन्हें टीका लगाया जाए। बदनौर ने सभी मार्केट एसोसिएशनों और दुकानदारों से अनुरोध किया कि वह खुद को व अपने स्टाफ को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तुरंत शहर में स्पीड लिमिट के नए साइन बोर्ड लगा दिए जाएं। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग विभाग इस काम को सेंट्रलाइज्ड तरीके से अपने हाथ में ले। प्रशासक ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बांटे जा रहे राशन की प्रक्रिया में तेजी लाने के आदेश दिए। साथ ही कहा कि अनाज वितरण के दौरान कोविड के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए।