फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparation for lockdown in Chandigarh after Panchkula-Mohali, decision today

पंचकूला-मोहाली के बाद चंडीगढ़ में भी लॉकडाउन की तैयारी, फैसला आज

Mon, 03 May 2021 02:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Preparation for lockdown in Chandigarh after Panchkula-Mohali, decision today
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के सात दिन का लॉकडाउन और पंजाब सरकार की ओर से कड़े प्रतिबंध लगाने के बाद यूटी प्रशासन भी शहर में सख्ती लागू करने की तैयारी कर रहा है। इस बारे में सोमवार को यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर अधिकारियों के साथ बैठक कर फैसला लेंगे।
विज्ञापन

यूटी प्रशासक ट्राइसिटी में एक साथ सख्ती लागू करने के पक्ष में हैं। माना जा रहा है कि सोमवार को चंडीगढ़ में भी एक हफ्ते के लॉकडाउन का एलान हो सकता है। इससे पहले भी पंजाब और हरियाणा सरकार की ओर से मोहाली व पंचकूला में वीकेंड कर्फ्यू लगाने के बाद ही यूटी प्रशासन ने चंडीगढ़ में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया था। अब पंजाब और हरियाणा की ओर से नए आदेशों के बाद यूटी प्रशासन भी ट्राइसिटी में सख्ती के लिए फैसला ले सकता है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हरियाणा की ओर से लॉकडाउन और पंजाब की ओर से कड़े प्रतिबंध लगाने के बाद यूटी प्रशासन भी चंडीगढ़ में नए प्रतिबंधों पर विचार कर रहा है और सोमवार को होने वाली वॉर रूम की बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए इस समय लॉकडाउन जरूरी है, लेकिन इस पर सभी की सहमति न मिलने के चलते ही वह अब तक लंबा लॉकडाउन नहीं लगा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल शहर में लागू हैं ये सख्ती
शहर में फिलहाल रात्रि और वीकेंड कर्फ्यू है। शहर में रोजाना शाम 6 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहता है। इसके अलावा प्रशासन ने हर शनिवार सुबह 5 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू का एलान किया है। हालांकि, शहर के व्यापारी लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हैं। उनका कहना है कि पिछली बार लगे लॉकडाउन से अभी तक वह उबर नहीं पाए हैं, ऐसे में अगर प्रशासन ने एक बार फिर लॉकडाउन लगा दिया तो स्थितियां बेहद खराब हो जाएंगी। जानकारी के अनुसार यूटी प्रशासन अगर सोमवार से नई सख्ती लागू करता है तो उसमें भी अनिवार्य सेवाओं की मंजूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed