{"_id":"628dfd71f9e0564f42186da7","slug":"preparation-for-action-on-officers-and-employees-involved-in-corruption-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बड़े एक्शन की तैयारी: 'सर्जिकल स्ट्राइक' पंचायतों में रोकेगी भ्रष्टाचार, घूसखोरी में संलिप्त अधिकारी व कर्मचारी जल्द होंगे बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बड़े एक्शन की तैयारी: 'सर्जिकल स्ट्राइक' पंचायतों में रोकेगी भ्रष्टाचार, घूसखोरी में संलिप्त अधिकारी व कर्मचारी जल्द होंगे बेनकाब
Wed, 25 May 2022 03:29 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 May 2022 03:29 PM IST
सार
देवेंद्र बबली ने बताया कि भ्रष्टाचार के खात्मे को लेकर पूरे प्रदेश में ऑपरेशन क्लीन हरियाणा चल रहा है। कर्मचारी, अधिकारी या फिर सरपंच हो, किसी को भी पकड़े जाने पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा की ग्राम पंचायतों और पंचायती राज विभाग में भ्रष्टाचार रोकने के लिए सरकार सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी में है। जल्दी पंचायत स्तर से विभाग के मुख्यालय तक घूसखोरी में संलिप्त अधिकारियों-कर्मचारियों को बेनकाब किया जाएगा। पंचायती राज मंत्री देवेंद्र बबली के पास भ्रष्टाचार की अनेक शिकायतें पहुंची हैं।
विज्ञापन
वह जल्दी कार्रवाई करने का मन बना चुके हैं। इसके साथ ही भ्रष्टाचारियों से पैसे की रिकवरी भी की जाएगी। देवेंद्र बबली ने बताया कि भ्रष्टाचार के खात्मे को लेकर पूरे प्रदेश में ऑपरेशन क्लीन हरियाणा चल रहा है। कर्मचारी, अधिकारी या फिर सरपंच हो, किसी को भी पकड़े जाने पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर ऐसे लोगों को जल्दी सलाखों के पीछे भेजेंगे। विकास कार्यों के लिए जाने वाले पैसे की जानकारी के लिए गांवों में मुनादी कराई जाएगी। संदेह है कि चंडीगढ़ में बैठे कुछ लोग भी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं, उन्हें भी सामने लाया जाएगा। कामचोर अधिकारियों, कर्मचारियों पर भी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री की सोच है कि भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा बने। उन्होंने हर ब्लॉक में जाकर अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की जानकारी लेने का निर्णय लिया है। भ्रष्टाचार की शिकायतें जिस गांव से अधिक मिलेंगी, वहां भी खुद जाकर जानकारी हासिल करुंगा।
मंगलवार को पलवल जिले के हथीन खंड के लोगों ने देवेंद्र बबली से मिलकर भ्रष्टाचार के मामले में की गई कार्रवाई को लेकर आभार जताया। उन्होंने कहा कि एक करोड़ पांच लाख रुपये विकास के लिए आए लेकिन धरातल पर पार्क, फिरनी, सीसीटीवी लगाने और विकास कार्य के नाम पर कुछ नहीं हुआ। हथीन गांव में कई जगह घुटनों तक पानी भरा रहता है।