फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prepaid electricity service from new year in chandigarh

नए साल से सुविधा, जितने पैसे दोगे उतनी बिजली

Fri, 23 Oct 2015 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 Oct 2015 03:17 PM IST
विज्ञापन
prepaid electricity service from new year in chandigarh

स्मार्ट सिटी के लोगों को अब मोबाइल की तर्ज पर बिजली की सप्लाई के लिए प्रीपेड बिजली की सर्विस मिल सकेगी। यूटी इलेक्ट्रिक विभाग ने अगले साल तक शहर में बिजली के प्रीपेड बिजली मीटर लगाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जल्द ही इंजीनियरिंग विभाग प्री पेड बिजली मीटर लगाने के लिए कंपनियों को टेंडर जारी कर आवेदन मांगेगा। जानकारी अनुसार शहर में करीब 1 लाख 70 हजार बिजली मीटर लगे हैं। अधिकतर मकान मालिक अपने किराएदार के लिए अलग से मीटर लगवाते हैं। प्रीपेड मीटर लगवाने की सुविधा मकान और इंडस्ट्री दोनों में दी जाएगी।
विज्ञापन


शहर में किया जाएगा सर्वे
शहर में प्रीपेड बिजली मीटर लगाने से पहले इंजीनियरिंग विभाग सर्वे कराएगा। सर्वे का काम टेंडर लेने वाली कंपनी को दिया जाएगा। इंजीनियरिंग विभाग के पास भी लोग सुझाव भेज सकते हैं। प्रीपेड मीटर का रिकार्ड अपडेट रखने के लिए इंजीनियरिंग विभाग एक सेंटर भी स्थापित करेगा। अधिकारियों के अनुसार लोगों से अच्छा रिस्पांस आने के बाद ही प्रीपेड बिजली मीटर लगाने पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीपेड मीटर पर आएगा करीब 12 हजार खर्च

इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों का मानना है कि प्रीपेड मीटर का खर्च सामान्य मीटर के काफी अधिक होगा। एक प्रीपेड मीटर लगवाने के लिए 10 से 12 हजार खर्च करने होंगे। प्रीपेड मीटर से किराएदार रखने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। प्रीपेड कूपन से जरूरत के हिसाब से लोग बिजली खरीद सकेंगे।

दिवाली की तैयारी के लिए लग रहे बिजली कट

शहर में पिछले करीब हफ्ते भर से 5 से 10 सेक्टर में 4 से 7 घंटे तक बिजली कट लग रहे हैं। इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार दिवाली पर इस बार बिना कट बिजली की सप्लाई करने के लिए कट लग रहे हैं। इलेक्ट्रिकल विभाग हर रोज सेक्टरों में बिजली लाइन और फाल्ट को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। जिसके कारण हर रोज कई सेक्टर में बिजली कट लगाने पड़ रहे हैं। एमपी सिंह के अनुसार ठंड बढ़ने से बिजली की खपत में काफी कमी आई है।


शहर में प्रीपेड बिजली मीटर शुरू करने के लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा। नए सिस्टम के लिए लोगों के बीच सर्वे भी कराया जाएगा। किराएदार रखने वालों को प्रीपेड मीटर लगवाने से काफी फायदा होगा।
- एमपी सिंह, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) यूटी प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed