{"_id":"639718d6b30a3a35cd4febc6","slug":"preneet-kaur-raised-the-issue-of-farmers-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: परनीत कौर ने संसद में उठाया किसानों का मुद्दा, केंद्र से की कर्जमाफी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: परनीत कौर ने संसद में उठाया किसानों का मुद्दा, केंद्र से की कर्जमाफी की मांग
Mon, 12 Dec 2022 06:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:11 PM IST
सार
परनीत कौर ने किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही केंद्र सरकार से अपील की है कि लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के जिम्मेदार लोगों को सख्त सजा दी जाए। दिल्ली किसान आंदोलन में मरने वाले किसानों के परिवारों को मुआवजा व सरकारी नौकरी की भी मांग की।
विज्ञापन
पटियाला की सांसद परनीत कौर।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला से सांसद परनीत कौर ने सोमवार को लोकसभा में किसानों की अधूरी मांगों को उठाया। परनीत कौर ने कहा कि पिछले साल किसानों की मानी अधिकांश मांगों को केंद्र सरकार ने अब तक लागू नहीं किया है जबकि केंद्र और कृषि मंत्रालय के लिखित आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना वापस लिया था।
विज्ञापन
परनीत कौर ने आगे कहा कि पंजाब के किसानों की वर्तमान वित्तीय स्थिति को देखकर केंद्र सरकार को उनके सभी कृषि ऋणों को माफ करना चाहिए। साथ ही एक एक नई व्यापक और प्रभावी फसल बीमा योजना भी लागू करनी चाहिए, क्योंकि हर साल बदलते मौसम में सूखे के कारण कई फसलें बर्बाद हो जाती हैं।
विज्ञापन
सांसद ने संसद में बिजली संशोधन विधेयक 2022 का मुद्दा भी उठाया और कहा कि केंद्र सरकार को विधेयक की समीक्षा करनी चाहिए। पिछले साल वादा किया गया था कि इसे किसानों के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद ही पारित किया जाएगा, जो दुर्भाग्य से अभी तक नहीं हुआ है। परनीत कौर ने किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही केंद्र सरकार से अपील की है कि लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के जिम्मेदार लोगों को सख्त सजा दी जाए। दिल्ली किसान आंदोलन में मरने वाले किसानों के परिवारों को मुआवजा व सरकारी नौकरी की भी मांग की।
विज्ञापन