{"_id":"6615cb803f34c5f3a403bd84","slug":"preity-zinta-reached-spinal-rehab-center-took-photos-with-the-victims-and-gave-autographs-chandigarh-news-c-16-pkl1043-394478-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: स्पाइनल रिहैब सेंटर पहुंची प्रीति जिंटा, पीड़ितों के साथ खिंचवाए फोटो और दिया ऑटोग्राफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: स्पाइनल रिहैब सेंटर पहुंची प्रीति जिंटा, पीड़ितों के साथ खिंचवाए फोटो और दिया ऑटोग्राफ
विज्ञापन
चंडीगढ़। अभिनेत्री और पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा ने मंगलवार को सेक्टर-28 स्थित चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब का दौरा किया, जिससे रिहैब सेंटर के रीढ़ की हड्डी में चोट से पीड़ित लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। प्रीति का स्वागत रिहैब सेंटर के लोगों ने गुलदस्ता भेंट कर किया। उन्होंने सेंटर में रीढ़ की हड्डी की चोटों से पीड़ित रोगियों से बातचीत की और सेंटर की ओर से दी जा रही पुनर्वास सुविधाओं को देखने के लिए सेंटर का दौरा किया। प्रीति जिंटा को चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब की गतिविधियों के बारे में जानकारी देने के लिए एक ऑडियो विजुअल प्रेजेंटेशन भी दिखाई गई। चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब की फाउंडर और सीईओ निकी पी कौर ने कहा कि चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब में प्रीति का स्वागत करना सभी के लिए एक बड़ा क्षण था। उन्होंने सेंटर का दौरा करने और यहां के चोटिल पीड़ित निवासियों का मनोबल बढ़ाने के लिए समय निकालने के लिए अभिनेत्री का धन्यवाद दिया। वहां रह रहे लोगों ने प्रीति के साथ फोटो खिंचवाए और उनका ऑटोग्राफ लिया। प्रीति जिंटा को निकी पी कौर और चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब की पूरी टीम ने सम्मानित भी किया।
पीड़ितों के जीवन के बारे में जानने का मिला मौकाः प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा ने कहा कि यह उनके लिए एक भावनात्मक क्षण था और वह सेंटर में मौजूद सभी लोगों के लिए स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह भगवान की कृपा है कि उन्हें सेंटर में आने और रीढ़ की हड्डी की चोटों से पीड़ित लोगों के जीवन के बारे में जानने का मौका मिला। वहां रह रहे लोगों ने उन्हें एक गीत भी गाया। इस अवसर पर पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन और सीएफओ एलसी गुप्ता भी मौजूद थे।