फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   precedent: 9 panchayat of villages erased 11 years old bloody hostility

हरियाणाः 11 साल बाद हुआ खूनी इबारत का अंत

Sun, 23 Aug 2015 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कलानौर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, कलानौर(हरियाणा) Updated Sun, 23 Aug 2015 05:41 PM IST
विज्ञापन
precedent: 9 panchayat of villages erased 11 years old bloody hostility

9 गांवों की पंचायत ने दो परिवारों के बीच चल रही 11 साल पुरानी खूनी दुश्मनी को खत्म करवाकर मिसाल कायम की है। मामला है हरियाणा के कलानौर का। दोनों पक्षों के लोगों को गले मिलवाकर प्रेम और सोहार्द का संदेश दिया गया।

विज्ञापन


इस दौरान रंजिश का शिकार हुए बजरंग के परिवार को 21 लाख की आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई। निगाना में 2004 में डिपो होल्डर किरोड़ीमल की गांव के ही दो युवकों द्वारा की गई हत्या के बाद लिखी गई खूनी इबारत का अंत 11 साल के बाद हुआ।
विज्ञापन


दो पक्षों को अमन चैन से रहने का पाठ सिखाने का काम किया 9 गांवों की पंचायत के मौजिज लोगों ने। निगाना में हुई पंचायत की अध्यक्षता सांगाहेडा के पूर्व सरपंच बद्रप्रसाद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश का शिकार हुए परिवार की आर्थिक मदद की जाएगी

precedent: 9 panchayat of villages erased 11 years old bloody hostility

संचालन गुढान के पूर्व सरपंच जोगेंद्र पहलवान ने किया। पंचायत दोनों पक्षों को दुश्मनी भूलाकर आपसी प्यार प्रेम से रहने का संदेश देकर फिर से बसने की दलील दी गई। पंचायत की ओर से यह भी फैसला सुनाया गया कि आपसी रंजिश का शिकार हुए बजरंग के परिवार की आर्थिक मदद भी की जाएगी।

तीन वर्ष पूर्व किरोड़ी पक्ष के लोगों ने किरोड़ी के हत्यारोपी के भाई बजरंग की बदला लेने के मकसद से हत्या कर दी थी। हत्या के आरोप में नामजद 16 लोग तीन साल से सलाखों के पीछे है। इस दौरान इन लोगों के परिवार बिखर गए। गांव से घर बार छोड़ना पड़ा। कौन कहां पनाह लिए हुए है कुछ पता नही।

इन परिवारों के बच्चों का भविष्य अंधकार में जाता देख सांगाहेडा, निगाना, कटेसरा, पिलाना, आंवल, काहनौर, खैरडी, लाहली, मसूदपूर की पंचायतों ने इन्हें फिर से गले मिलाने का काम कर एक मिसाल पेश की। पंचायत में पूर्व सरपंच भगवत दयाल, पूर्व सरपंच सुरेश गौड, बहादुर सिंह, आनंद सिंह, कृष्ण पहलवान, उमेद सिंह, राजसिंह सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed