{"_id":"3cc217776b1b8dc2ccb3e87d24cba9c9","slug":"pre-monsoon-in-chandigarh-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आज दस्तक दे सकता है प्री-मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में आज दस्तक दे सकता है प्री-मानसून
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Jun 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल में आज प्री-मानसून की दस्तक हो सकती है। आज भी मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश भी हो सकती है। इससे दिन और रात के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
सोमवार को दिन का तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में और कमी देखी जा सकती है। बताया गया है कि बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
अब जुलाई के पहले हफ्ते मानसून
मौसम विभाग ने अंदेशा जताया था कि 29 जून को चंडीगढ़ में मानसून की दस्तक हो जाएगी, लेकिन पिछले तीन दिन से मानसून फिर से अटक गया है।
अब बताया जा रहा है कि मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में दस्तक देगा। दिल्ली में मानसून एक जुलाई को आएगा। उसके बाद सिटी ब्यूटीफुल में आएगा। केरल में भी मानसून पांच दिन की देरी से पहुंचा था।
विज्ञापन