फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pre-monsoon activities are expected soon, it may rain on June 28 in chandigarh

Chandigarh Mausam: चंडीगढ़ में जल्द राहत लाएगा प्री-मानसून, 27-28 जून को हो सकती है बारिश

Mon, 24 Jun 2024 06:28 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 24 Jun 2024 06:28 AM IST
सार

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। 
 

विज्ञापन
Pre-monsoon activities are expected soon, it may rain on June 28 in chandigarh
चंडीगढ़ में गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में जल्द ही प्री-मानसून गतिविधियों की आहट की संभावना है। 28 जून को बारिश हो सकती है। इससे पहले भी शहर में बादल छा सकते हैं। शहर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है जिसका असर देखा जा रहा है। रविवार को सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार अगले तीन-चार दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर, गुजरात के कुछ और भाग, मध्य प्रदेश के कुछ और भागों, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के शेष भागों, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है। एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह भी सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 और 28 जून से मौसम में बड़ा बदलाव 
आने वाले दिनों में शहर में अधिकतम पारा 39 और 40 डिग्री के आसपास ही दर्ज किया जाएगा। 27 और 28 जून से मौसम में बड़ा बदलाव दिखेगा। इस दौरान बारिश हो सकती है। सोमवार को शहर में पूरे दिन तेज धूप रहेगी। हल्के बादल छाने की संभावना है लेकिन गर्मी पर उसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed