फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pre-monsoon: 10.8 mm of water dropped, heat also relieved, temperature dropped by seven degrees, monsoon may knock tomorrow

प्री मानसून : 10.8 एमएम गिरा पानी, गर्मी से भी मिली निजात, सात डिग्री गिरा तापमान, कल दस्तक दे सकता है मानसून

Thu, 30 Jun 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Pre-monsoon: 10.8 mm of water dropped, heat also relieved, temperature dropped by seven degrees, monsoon may knock tomorrow
चंडीगढ़ में 22 23 के लाइटों से मूसलाधार बारिश में गुजरते राहगीर। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहर में बुधवार को प्री-मानसून ने दस्तक दे दी। सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान में सात डिग्री की गिरावट देखी गई। अब अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, एक जुलाई को शहर में मानसून पहुंच सकता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को 10.8 एमएम बारिश हुई। बारिश की वजह से चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और औसत से सात डिग्री कम रहा और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, वीरवार को हल्के बादल छा सकते हैं और बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

जलभराव, पेड़ गिरने, बिजली की समस्या दूर करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
- सुखना लेक के जलस्तर पर 24 घंटे रहेगी नजर, पड़ोसी राज्यों को भी पहले किया जाएगा अलर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। बारिश के मौसम में बिजली व जलभराव आदि की समस्या न आए, इसके लिए प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से स्थिति की निगरानी करने और हर स्थल का निरीक्षण करने का निर्देश दिया ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो। चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 33/11्यङ्क लाइनों के साथ लगने वाले पेड़ों की आवश्यक छंटाई की गई है। विभाग ने मानसून के मौसम के दौरान किसी भी आपात स्थिति के मामले में जलभराव, पेड़ों की कटाई और बिजली की शिकायतों को दूर करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 0172-4639999 की स्थापना की है। सलाहकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वो सुखना के जल स्तर पर 24 घंटे निगरानी रखे। पानी ज्यादा होने की स्थिति में अगर फ्लड गेट खोलने की जरूरत पड़ती है, तो इसके लिए पहले से ही मोहाली और पंचकूला के अधिकारियों को जानकारी दे दी जाए। सभी को अगले कुछ दिन के लिए अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed