फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   praveen togadia again controversial statement on conversion

नया विवाद, तोगड़िया ने अब ये क्या बोल दिया?

Thu, 05 Mar 2015 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Thu, 05 Mar 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन
praveen togadia again controversial statement on conversion

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि धर्मांतरण का हिंदू का हर बच्चा-बच्चा विरोधी है और इसका विरोध करने वाले नेता इसको लेकर कानून बनाए। देश में धर्म परिवर्तन की स्थिति यहीं रही तो आने वाले सौ सालों में हिंदुस्तान में एक भी हिंदू नहीं रहेगा। उनको यहां भी खदेड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने ये बात बुधवार को हरियाणा के पानीपत स्थित सेक्टर-25 स्थित रघुनाथ धाम मंदिर में पानीपत इकाई के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने धर्म परिवर्तन कराने वालों के साथ गोवंश की अनदेखी करने वालों पर भी करारा हमला बोला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदुओं के देश में गोकशी नहीं बंद हो पा रही है। इसको हर कीमत पर रोका जाना जरूरी और इसके लिए सख्त कानून लाने होंगे। इसको बढ़ावा और शह देने वालों को भविष्य बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दो हजार साल पहले पूरे विश्व में हिंदू ही हिंदू थे। 1400 साल पहले मुस्लिम नहीं थे और एक हजार साल पहले ईसाई नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं नहीं मक्का और मदीना में भी हिंदू ही रहते थे। उनको पहले मक्का और मदीना से खदेड़ा और फिर पाकिस्तान बनने के बाद वहां से खदेड़ दिया। यहीं नहीं जम्मू और कश्मीर से भी हिंदू ब्राह्मणों को खदेड़ दिया गया।

'संविधान बदलकर देश को हिंदू राष्ट्र बनाना है'

praveen togadia again controversial statement on conversion

देश में हिंदू इसी तरह से मौन रहे तो आने वाले सौ सालों में बाकी हिस्सों से भी खदेड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार सरकार एक वर्ग के लोगों के लिए तो फीस माफी समेत अन्य कई प्रकार की सहूलियत दे रही है, लेकिन हिंदुस्तान में हिंदुओं के लिए ऐसी सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि हज पर जाने के लिए सब्सिडी दी जाती है। लेकिन कुंभ में जाने पर टैक्स लिया जाता है।

किसानों की सुध लेने वाला नहीं कोई
डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने किसानों के पक्ष में भी बात रखी। उन्होंने कहा कि यहां पर दस साल में चार लाख किसानों ने आत्महत्या की है। देश के किसान की स्थिति ठीक नहीं है। यहां पर उनकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं है। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भारत का संविधान बदलकर देश को हिंदू राष्ट्र बनाना है और हिंदुस्तान में घर वापसी जारी रहेगी।

लव जेहाद नहीं करेंगे बर्दाश्त
देश में लव जेहाद को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संसद में धर्मांतरण पर चर्चा हो रही है। वे भी इसको बंद करने के पक्ष में हैं। उन्होंने उपस्थिति लोगों को शपथ दिलाई और हिंदुत्व का अस्तित्व बनाए रखने के लिए आगे आने की सलाह दी। इससे पहले डॉ. प्रवीण तोगड़िया के पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा, हरिओम तायल, सुरेंद्र रेवड़ी, डॉ. सुरेंद्र टुटेजा और देवेंद्र दत्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed