फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pratap Singh Bajwa said Preneet Kaur no longer a part of Congress

प्रताप बाजवा बोले: परनीत अब कांग्रेस का हिस्सा नहीं, लोकसभा चुनाव में पार्टी उनके खिलाफ उतारेगी प्रत्याशी

Sun, 28 Aug 2022 07:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Aug 2022 07:11 PM IST
सार

एक सवाल के जवाब में प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को पार्टी अनुशासन में रहना होगा। उन्हें पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को सलाह देने के बजाय अन्य नेताओं की तरह उनके आदेश का पालन करना होगा। 

विज्ञापन
Pratap Singh Bajwa said Preneet Kaur no longer a part of Congress
प्रताप सिंह बाजवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रताप सिंह बाजवा रविवार को कैप्टन के गढ़ पटियाला पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व सांसद परनीत कौर पर जमकर हमला बोला। बाजवा ने साफ शब्दों में कहा कि परनीत कौर अब न तो कांग्रेस का हिस्सा हैं और न ही कभी बन सकती हैं। कुछ तकनीकी कारणों और लोकसभा सदस्यता रद्द होने के डर से वह पार्टी छोड़कर नहीं जा रही हैं। मगर लोग भ्रम में न रहें कि परनीत कांग्रेस में हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनाव में पटियाला से परनीत के विरोध में अपना उम्मीदवार मैदान में उतारेगी और उसे जितवाएगी। अब अगर परनीत कौर में थोड़ा सा भी आत्मसम्मान है तो वह खुद कांग्रेस को छोड़ दें। बाजवा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की ताकत कांग्रेस पार्टी ही थी। पार्टी से बाहर होते ही पहले ही चुनाव में उनकी करारी हार हुई है। 
विज्ञापन


कैप्टन के खिलाफ जांच करें भगवंत मान
प्रताप सिंह बाजवा ने आगे कहा कि अगर सही मायनों में मुख्यमंत्री भगवंत सिह मान भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं तो वह हिम्मत दिखा कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ विजिलेंस की जांच शुरू करें। बाजवा ने पीएम मोदी को लिखे पूर्व कैबिनेट मंत्री काका रणदीप सिंह के पत्र का हवाला दिया। पत्र में कृषि उपकरणों की सब्सिडी में 3400 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैरा को अनुशासन में रहना चाहिए
एक सवाल के जवाब में प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को पार्टी अनुशासन में रहना होगा। उन्हें पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को सलाह देने के बजाय अन्य नेताओं की तरह उनके आदेश का पालन करना होगा। 


आप पर भी साधा निशाना
बाजवा ने कहा कि घोटालों में फंसे मनीष सिसोदिया व सतेंद्र जैन को पार्टी से बाहर न करना कई सवाल खड़े करता है। पंजाब सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बाजवा ने कहा कि इस सरकार के पास तजुर्बे की कमी है। यही वजह है कि नशे का खात्मा नहीं हो पा रहा है। कहने को मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं लेकिन पहले से चल रहे अस्पतालों में दवाओं व अन्य चिकित्सा सेवाओं की कमी से मरीज परेशान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed