{"_id":"5f5e25ed8ebc3e57c64998af","slug":"prabhasukhan-gill-play-for-kerala-blasters-team-chandigarh-news-pkl3877372110","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरला ब्लास्टर्स टीम के लिए खेलेंगे प्रभसुखन गिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरला ब्लास्टर्स टीम के लिए खेलेंगे प्रभसुखन गिल
विज्ञापन
प्रभसुखन सिंह गिल
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। इंडियन सुपर लीग के आगामी सीजन के लिए 19 साल के गोलकीपर प्रभसुखन सिंह गिल को केरला ब्लास्टर्स टीम ने अपने साथ जोड़ लिया है। उन्होंने अपने फुटबाल कॅरिअर की शुरुआत चंडीगढ़ से की। वह 2014 में चंडीगढ़ फुटबाल अकादमी के ट्रेनी बने थे। वह अकादमी में दो साल रहे और इस दौरान अकादमी के कोचों ने प्रभसुखन सिंह गिल को कड़ा प्रशिक्षण दिया।
2017 में ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की ओर से अंडर-17 वर्ल्ड कप भारतीय टीम में रहे। दो सीजन में 30 बार वह टीम के लिए मैदान पर गोलकीपर की भूमिका में उतरे। 2019 में हीरो सुपर कप क्वालीफाइंग में गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन केरला ब्लास्टर्स की टैलेंट हंट टीम को काफी पसंद आया। इसके बाद उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया। केरला ब्लास्टर्स टीम के साथ जुड़ने पर वह उत्साहित है।
गिल ने कहा कि मैं आगामी सीजन के लिए नई टीम में शामिल होने से खुश हूं। मैदान पर मौका मिलते ही अपनी टीम के लिए पूरी जान लगाकर मैच जीतने की कोशिश करूंगा। वहीं केरला ब्लास्टर्स टीम के सहायक कोच इश्फाक अहमद ने कहा कि गिल एक युवा और विश्वास से भरे हुए गोलकीपर हैं। वह टीम के लिए काफी लक्की साबित हो सकते हैं।