फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PPP national Executive dismissed, the new structure in 15 days

पीपीपी की कार्यकारिणी भंग, 15 दिन में नया ढांचा

Mon, 30 Jun 2014 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Jun 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
PPP national Executive dismissed, the new structure in 15 days

पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब (पीपीपी) ने अपनी कार्यकारिणी भंग कर दी है। जल्द ही नए सिरे से पार्टी का संगठनात्मक ढांचा खड़ा किया जाएगा। यह फैसला रविवार को पीपीपी सुप्रीमो मनप्रीत बादल की प्रधानगी में चंडीगढ़ में हुई सेंट्रल कमेटी की मीटिंग में लिया गया। मीटिंग में जिला प्रधान भी शामिल हुए।

विज्ञापन


2012 के विधानसभा चुनाव से पहले अस्तित्व में आई पीपीपी चुनाव में हार के बाद निष्क्रिय हो गई थी। कई नेता पार्टी छोड़ गए थे, वर्कर भी हताश हो गए थे। पर लोकसभा चुनाव से पहले पीपीपी और कांग्रेस के बीच गठबंधन से पार्टी को फिर ऑक्सीजन मिली। मनप्रीत कांग्रेस के टिकट पर बठिंडा से चुनाव लड़े और बहुत ही कम अंतर से हारे। चुनाव के बाद अब नए सिरे से पार्टी को खड़ा करने पर मंथन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में चुनाव के बाद यह पहली बैठक बुलाई गई थी, जिसमें पार्टी का संगठनात्मक ढांचा भंग करने का फैसला किया गया। क्योंकि कई पूर्व पदाधिकारी अब पार्टी में नहीं हैं तो कुछ की राय अब मनप्रीत से जुदा हो चुकी है। बैठक में फैसला किया गया कि 15 दिनों के अंदर नया संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यह भी फैसला किया गया कि कांग्रेस के साथ गठबंधन 2017 तक जारी रहेगा। यानी पार्टी आने वाले उपचुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेगी। वहीं, अगले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के साथ लड़ेगी। मीटिंग के दौरान मनप्रीत ने बठिंडा के वोटरों का धन्यवाद किया, नशों के मुद्दे पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। बढ़ती महंगाई और इराक से पंजाबियों को निकालने के मामले में उन्होंने केंद्र सरकार के प्रयासों की आलोचना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed