फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Powermen boycott duties Dussehra-Diwali UT Powermen Union decided

दशहरा-दिवाली पर ड्यूटियों का बहिष्कार करेंगे बिजलीकर्मी, यूटी पावरमेन यूनियन ने बैठक लिया फैसला

Thu, 24 Sep 2020 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Powermen boycott duties Dussehra-Diwali UT Powermen Union decided
चंडीगढ़। यूटी पावरमेन यूनियन चंडीगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को सेक्टर-17 में हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान ध्यान सिंह ने की।
विज्ञापन

बैठक में मुनाफे में चल रहे बिजली विभाग के निजीकरण पर अडिग केंद्र सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन की आलोचना की गई। साथ ही बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ चल रहे संघर्ष को और तेज करने का फैसला किया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि अक्तूबर में बिजली कर्मचारी हड़ताल करेंगे। साथ ही दशहरा और दिवाली पर ड्यूटियों का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया। हड़ताल की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
यूटी पावरमेन यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि संघर्ष की कड़ी में सभी कार्यालयों के सामने रैलियां, प्रदर्शन होंगे। जत्था मार्च निकालकर जनता को पंफ्लेट बांटने और तख्तियां व बैनर लगाकर निजीकरण के खिलाफ जागृत करने का फैसला किया। बैठक में तय हुआ कि संपर्क की मुहिम जारी रखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियों व मोहल्ला समितियों को ज्ञापन देने का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन

बैठक में पंजाब बंद का किया समर्थन
बैठक में 25 सितंबर को किसानों द्वारा किए जा रहे पंजाब बंद को समर्थन देने के साथ ही संघर्ष में शामिल होने का भी फैसला किया गया। बैठक में 29 सितंबर को सभी कार्यालयों में रोष रैली करने का फैसला करने लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed