फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Powercom will be able to recover directly from people if govt does not pay subsidy in advance

Punjab News: सरकार ने सब्सिडी का अग्रिम भुगतान नहीं किया तो लोगों से सीधे वसूल कर सकेगा पावरकॉम

Sat, 05 Aug 2023 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 05 Aug 2023 12:23 AM IST
सार

पीएसईबी इंजीनियरिंग एसोसिएशन के महासचिव इंजीनियर अजय पाल सिंह अटवाल का कहना है कि पंजाब स्टेट रेगुलेटरी कमीशन कई वर्षों से सरकार से बिजली सब्सिडी की अदायगी एडवांस में करने को कह रहा था लेकिन इसे लागू नहीं किया गया। जिससे पावरकॉम को आर्थिक दिक्कतों को सामना करना पड़ा लेकिन अब केंद्र सरकार की ओर से बिजली एक्ट में संशोधन करके नया नियम बनाने से पावरकॉम को काफी फायदा होगा। 

विज्ञापन
Powercom will be able to recover directly from people if govt does not pay subsidy in advance
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कई राज्यों मुफ्त बिजली के चलन के बीच केंद्र सरकार ने बिजली एक्ट-2003 में संशोधन करके नया नियम बना दिया है। इसके तहत अब राज्य सरकारों को बिजली सब्सिडी की अदायगी एडवांस में करनी होगी। हर तीन महीने की सब्सिडी पहले ही अदा की जाएगी। अगर सरकारें ऐसा नहीं करेंगी तो संबंधित बिजली निगम सब्सिडी की राशि खपतकारों के बिलों में लगाकर वसूल कर सकेगा। 

विज्ञापन


केंद्र के इस नियम से मुफ्त बिजली देने वाली पंजाब सरकार के लिए भी मुश्किल खड़ी हो सकती है, क्योंकि पिछले वित्तीय वर्ष में पावरकॉम को समय से करोड़ों की सब्सिडी का भुगतान न होने से काफी आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। फिलहाल मान सरकार एक साथ बिजली सब्सिडी की अदायगी कर रही है, जिससे पावरकॉम ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


पीएसईबी इंजीनियरिंग एसोसिएशन के महासचिव इंजीनियर अजय पाल सिंह अटवाल का कहना है कि पंजाब स्टेट रेगुलेटरी कमीशन कई वर्षों से सरकार से बिजली सब्सिडी की अदायगी एडवांस में करने को कह रहा था लेकिन इसे लागू नहीं किया गया। जिससे पावरकॉम को आर्थिक दिक्कतों को सामना करना पड़ा लेकिन अब केंद्र सरकार की ओर से बिजली एक्ट में संशोधन करके नया नियम बनाने से पावरकॉम को काफी फायदा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर तिमाही की सब्सिडी राशि एडवांस में मिलने से पावरकॉम के लिए बिजली व कोयले की खरीद जैसे जरूरी काम करने आसान रहेंगे, जबकि इससे पहले इन कार्यों के लिए करोड़ों रुपये का लोन लिया जाता था। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन केंद्र के इस कदम का स्वागत करती है। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में सरकार तुरंत सब्सिडी का भुगतान कर रही है। ऐसे ही आगे भी जारी रहनी चाहिए।

सालाना सब्सिडी 12000 करोड़ से बढ़कर 18000 करोड़ हुई

गौरतलब है कि मान सरकार की ओर से हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने से सालाना सब्सिडी राशि करीब 12000 करोड़ से बढ़कर 18000 करोड़ हो गई है लेकिन बीते वित्तीय साल में सब्सिडी का समय से भुगतान नहीं हुआ। ऊपर से सब्सिडी का पिछला बकाया 9020 करोड़ रुपये भी सरकार की तरफ खड़ा था। बाद में जब मामले ने तूल पकड़ा तो सरकार ने सब्सिडी का भुगतान कर दिया था। जबकि 9020 करोड़ के पिछले बकाया को पांच किश्तों में देने का वादा किया था। इसकी करीब 1800 करोड़ की बनती पहली किश्त पावरकॉम को मिल चुकी है और इस साल की किश्त अभी मिलनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed