फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   power cut, smart city, power cut, bijli band, problem, smart sub grid system, chandigarh,

स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने से बढ़ गई बिजली कट की समस्या

Fri, 29 Jul 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Jul 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
 power cut, smart city, power cut, bijli band, problem, smart sub grid system, chandigarh,
Power cut - फोटो : demo
चंडीगढ़ को जब तक स्मार्ट शहर के दायरे में नहीं लाया गया था तब तक नागरिकों को बिजली की सप्लाई अबाध होती थी। लेकिन स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने के बाद शहरवासियों को बिजली समस्या बढ़ गई है। सेक्टरों में पांच घंटे तक के बिजली कट लग रहे हैं। 
विज्ञापन


 शहर में बिजली की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। उमस भरी गर्मी के कारण शहर में बिजली की खपत 380 मेगावाट तक पहुंच गई है। मई माह में बिजली खपत 400 मेगावाट तक पहुंच चुकी थी। शहर के सेक्टर -24, 25, 26, 27, 28, 29, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2 में दो से चार बजे तक बिजली कट लगा। इस दौरान लोगों ने विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर फोन की कोशिश भी बेकार रही। बिजली कट की समस्या मनीमाजारा के पिपला वाला टाउन, मोरी गेट, हाउसिंग बोर्ड, धनास, सहित कई जगह रहा। इन जगहों पर बिजली कट पांच घंटे का रहा। 
विज्ञापन


10 हजार स्मार्ट मीटर लगाने का प्रस्ताव
शहर में दो लाख बिजली के उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं को बिजली व्यवस्था ठीक नहीं होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बिजली विभाग के स्मार्ट ग्रिड सब- स्टेशन और 10 हजार  स्मार्ट मीटर को लगाए जाने का काम भी नहीं शुरू हो पाया है। बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए 500 करोड़ का बजट बनाया गया था। जेईआरसी की मीटिंग में इस प्रपोजल को पास करके भेजा गया लेकिन अभी तक 500 करोड़ का यह बजट अप्रूव नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शहर की बिजली व्यवस्था को जल्द सुधारा जाएगा। इसके लिए स्मार्ट ग्रिड सब स्टेशन और स्मार्ट मीटर का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। यह प्रपोजल जेईआरसी की मीटिंग में रखा गया है। अभी तक फंड पास नहीं होने के कारण लोगों को बिजली कट की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 
 एमपी सिंह, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, चंडीगढ़ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed